Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

इजराइल गए भारतीय पत्रकार तेल अवीव के एक बंकर में छुपे हुए हैं! देखें तस्वीरें-वीडियो

इज़राइल-अमेरिका का ईरान पर हमला जारी है। ईरान भी इसके जवाब में मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर लगातार आक्रमण कर रहा है। खामनेई की मौत के बाद भारत में शिया समुदाय विरोध प्रदर्शन शुरू कर चुका है। लखनऊ और कश्मीर से प्रोटेस्ट की तस्वीरें आ रही हैं।

बहरहाल, इस दौरान इज़राइल में फंसे भारतीय पत्रकारों की कोई सुध लेता नजर नहीं आ रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की इज़राइल यात्रा करने भारत से कई पत्रकार गए थे। जो मोदी की वापसी के बाद युद्ध की षोषणा होने से वहीं फंस गए। तेल अवीव में मौजूद पत्रकारों में एबीपी न्यूज के संपादक फॉरेन अफेयर्स विशाल पांडेय, साधना नेटवर्क के संपादक बृज मोहन सिंह, मनीष चंद, आईएएनएस के सीनियर जर्नलिस्ट लोमस कुमार झा और प्रमोद के अलावा एनडीटीवी के आदित्य राज कौल शामिल हैं। भारत के अलावा कई अन्य देशों के पत्रकार भी हैं। जो युद्ध शुरू होने के बाद इज़राइल से निकल नहीं पाए।

भड़ास4मीडिया से हुई बातचीत में साधना टीवी के संपादक बृज मोहन सिंह ने बताया कि वह लोग इस समय एक बंकर में हैं। यहां धमाकों की आती आवाजों के बीच हर पल डर, असुरक्षा और अनिश्चितता का माहौल है। कल से लेकर आजतक उन्होंने कई वीडियो भी भड़ास को साझा किए हैं। नीचे देखें…

संपादक बृज मोहन सिंह जी

एबीपी न्यूज़ के संपादक (फॉरेन अफेयर्स) विशाल पांडेय का ट्वीट-

अमेरिका-इजराइल Vs ईरान युद्ध की शुरुआत।

हमलों के अलर्ट के बीच इजराइल के तेल अवीव एयरपोर्ट पर बंकर में मैंने शरण ले रखी है। साथ में लोमस कुमार झा।

इजराइल- तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर आज सुबह दिल्ली की फ्लाइट लेने के लिए पहुंचा था. जैसे ही बोर्डिंग के लिए एयर इंडिया के काउंटर पर पहुंचा, इजराइल के हमले का अलर्ट जारी हो गया और सायरन बजने लगा. बंकर से जैसे ही वापस हुआ तो पता चला कि तेल अवीव से अगले आदेश तक सभी उड़ानें रद्द हो गई हैं। थोड़ी ही देर में पूरा एयरपोर्ट ख़ाली हो गया…

बड़ी संख्या में अलग अलग देशों के लोग इजराइल समेत पश्चिम एशिया के देशों के एयरपोर्ट पर फँसे हुए हैं. हम भी इजराइल से लगातार ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद हैं. हर ख़बर और अपडेट सिर्फ और सिर्फ ABP News पर.


आईएएनएस के पत्रकार लोमस कुमार झा का ट्वीट-

At around 11:30 PM on Saturday night, a missile launched by Iran struck the central part of TelAviv, with at least two direct hits on buildings in the heart of the city’s metropolitan area Gush Dan – downtown. It caused severe damage to a residential building, and more then 20 people were injured two people death.


भारत सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी…

संबंधित खबरें…

इज़राइल में ढाई सौ किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से भाग रहे भारतीय पत्रकार, देखें वीडियो

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन