सेवा में,
एचआर महोदय,
आज समाज,
नई दिल्ली
श्रीमान जी,
यह प्रार्थना पत्र आज समाज अंबाला कार्यालय में काम करने वाले सभी डेस्क के कर्मचारियों की तरफ से है। हम सभी पिछले कई वर्षों से आज समाज अखबार व डिजिटल वेबसाइट पर काम कर रहे हैं। हम बताना चाहते हैं कि कंपनी की तरफ से हमें जो वेतन दिया जाता है, वह इतना कम है कि उससे हमारे घर का गुजारा चलना मुश्किल है। वहीं किसी प्रकार की इमरजेंसी के लिए भी कंपनी की तरफ से हमें किसी प्रकार के मेडिकल या ईएसआई की सुविधा भी नहीं दी जा रही है। वहीं पिछले 2 साल से हमारा 1 महीने का वेतन कंपनी की तरफ से रोका गया था, जिसे फरवरी 2026 में क्लियर किया गया। हमारे वेतन आने का कोई समय निश्चित नहीं है, कभी वेतन 10 से पहले आ जाता है, कभी 25 के बाद तो कभी महीने में आता ही नहीं। श्रीमान जी हमें जो वेतन दिया जा रहा है वो मार्केट स्टैंडर्ड के हिसाब से बहुत कम है। ज्यादातर कर्मचारियों का वेतन 16 हजार रूपये है, जो आज के समय में लगातार बढ़ रही महंगाई के दौर में बेहद कम है। बार – बार संपादक जी से भी कहने पर कोई सुनवाई नहीं होती। इसलिए हम सभी साथियों ने मिलकर फैसला लिया है कि यदि 31 मार्च तक हमारी सैलरी मार्केट स्टैंडर्ड के हिसाब से कम से कम 30000 हजार रुपए नहीं की जाती, हमें ईएसआई, मेडिकल की सुविधा नहीं दी जाती तो 1 अप्रैल से आज समाज अंबाला कार्यालय में किसी प्रकार का कोई कार्य नहीं होगा।
हमारी मुख्य मांगें
1. महीने की 10 तारीख से पहले हमारा वेतन दिया जाए।
2. मार्केट स्टैंडर्ड के हिसाब से वेतन बढ़ाया जाए और कम से कम 30 हजार रुपए किया जाए।
3. सभी कर्मचारियों को ईएसआई व मेडिकल की सुविधा प्रदान की जाए।
4. सभी कर्मचारियों के आई कार्ड बनाए जाएं।
5. नाइट अलाउंस व ओवरटाइम भी दिया जाए।
6. अनुभवी व बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रमोशन दिया जाए व उनका वेतन बढ़ाया जाए।
नोट : हमारी मांगों को अनदेखा न किया जाए, यदि हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी और अखबार का कार्य रुकता है तो उसकी सारी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।
धन्यवाद
उपरोक्त पत्र पर कंपनी की तरफ़ से भड़ास को प्रतिक्रिया-
Dear sir,
This is reference to your email by which you have forwarded an anonymous email purportedly sent by some one stating to be Aaj Samaj in which certain grievances are listed. We never received any such demand/complaint/grievance from any of the staff of Aaj Samaj. Therefore, the contents of the said mail are vehemently denied for being anonymous and there was no such previous complaint/grievance.
Since the mail is marked to your email id and as there are pending cases between you and Information TV which is our group company; it appears that the anonymous complainant tries to raise his personal grudge if any against us and there is not an iota of truth in that email.
Thanking you,
Legal Department,
ITV Network.


