Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एडिटर चिंकी सिन्हा समेत कइयों ने आउटलुक मैगजीन से इस्तीफा दिया!

जितेंद्र कुमार-

क्या कोई बता सकता है कि Outlook Magazine में क्या चल रहा है? एडिटर Chinki Sinha सहित मैनेजिंग एडिटर, फॉरेन अफेयर्स एडिटर, एंटरटेनमेंट व कल्चर एडिटर, सोशल मीडिया लीड और कई और ने भी इस्तीफा दे दिया है. मोदी सरकार ने खेला कराया है या रहेजा ने? किसी को जानकारी हो तो जरूर बताएं!


संजय कुमार सिंह-

आउटलुक की संपादक Chinki Sinha ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया है कि अब वे आउटलुक के साथ नहीं हैं। अपनी पोस्ट के साथ उन्होंने आउटलुक के ये दो कवर जो क्रम से 4 अक्तबूर 2021 और एक मई 2026 के हैं – साझा किया है। संयोग से यह उनके कार्यकाल की शुरुआत और अंत वाले अंक का कवर है।

उन्होंने लिखा है,
…. 2021 में जब मैंने ज्वाइन किया था, तब यह बहुत चुनौतीपूर्ण लग रहा था। जैसे-जैसे हम आगे बढ़े, हमें कई सहयोगी और दोस्त मिले। हमने कई तूफानों और अंधेरी सुरंगों में मिलकर काम किया। मेरे असाधारण सहकर्मियों की ईमानदारी और उनके विशाल हृदय ने आउटलुक को एक ऐसा मंच बना दिया जहाँ हमने किसी भी पूर्वकल्पना का अनुसरण नहीं किया, बल्कि पत्रकारिता के बिगड़ते दौर में अपना खुद का रास्ता बनाया। संपादक आते-जाते रहते हैं। जो रह जाता है, वह वाक्य, चित्र और ढेर सारी यादों के साथ एकजुटता व मित्रता ही है। पिछली टीम के कई सदस्य भी अब हमारे साथ नहीं हैं। प्रबंध संपादक, विदेश मामलों के संपादक, मनोरंजन और संस्कृति संपादक, सोशल मीडिया प्रमुख और हमारी टीम के कुछ अन्य सदस्यों ने भी इस्तीफा दे दिया है और फिलहाल वे आउटलुक के लिए कोई भी प्रस्ताव या सबमिशन स्वीकार नहीं कर पाएंगे…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन