Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

‘काक्रोच जनता पार्टी’ के इंस्टा पेज से 4 दिन में 90 लाख लोग जुड़ गए!

इस देश का युवा अब “scripted media” से थक चुका है!

Illustration of a cockroach breaking a flower with sunglasses above, and screenshots of two political party profiles below, captioned about youth power.

अपूर्व भारद्वाज-

Helle Lyng ने सिर्फ एक सवाल पूछना चाहा…
और 2 दिन में 56 हजार लोग X पर जुड़ गए।

“Cockroach Janta Party” नाम की एक मजाकिया पार्टी बनी… और 4 दिन में Instagram पर 90 लाख लोग जुड़ गए।

सोचिए…

एक पत्रकार।
एक मज़ाकिया पार्टी।
और लाखों लोग उनके पीछे।

ऐसा क्यों हो रहा है?

क्योंकि इस देश का युवा अब “scripted media” से थक चुका है।

टीवी पर बहसें हैं…
लेकिन सवाल नहीं।
स्टूडियो में शोर है…
लेकिन जनता की आवाज़ नहीं।

और जब सिस्टम विपक्ष को कमजोर बताता है…
तो लोग meme pages में उम्मीद ढूंढते हैं।
Satire में resistance ढूंढते हैं।
और किसी outsider journalist में साहस खोज लेते हैं।

आज भारत का युवा ideology से पहले honesty खोज रहा है।
उसे बस कोई ऐसा चाहिए जो वो बोल दे…
जो वो सालों से सुनना चाहता है।

शायद यही वजह है कि आज
एक ईमानदार सवाल…
पूरे prime time से भारी पड़ जाता है।

इतनी जल्द इंस्टा पर फॉलोअर्स के मामले में पहले आम आदमी पार्टी को पीछे छोड़ा फिर बीजेपी को!

Instagram profile for Aam Aadmi Party: circular AAP logo, handle aamaadmiparty, 13.3K posts, 1.9M followers, 76 following; bio reads 'The Fastest Growing Political Startup Leading Alternative Politics for a Better India' with Indian flag emoji.
Instagram profile page for Cockroach Janta Party with circular logo avatar, username, follower counts (41 posts, 3.6M followers, 2 following), and a short bio showing a link and founder info.

सिर्फ़ 5 दिन में इंस्टा पर 87 लाख फ़ॉलोअर्स। कॉकरोच जनता पार्टी एक व्यंग्य से ज्यादा आंदोलन बनती जा रही है।

अब युवाओं के गुस्से से डरी बीजेपी/आरएसएस की भगवा ब्रिगेड इसे अन्ना आंदोलन–2 कह रही है।

गोदी चैनलों ने भी बीजेपी आईटी सेल के इशारे पर भारत के कॉकरोचों को समझना शुरू कर दिया है।

आन्दोलनों का पुराना साथी होने के नाते मैं जानता हूं कि इसे समाज से शुरू होना चाहिए, न कि राजनीति से।

यह एक सतत प्रक्रिया है। सीजेपी के अगुआ अभी भारत के बाहर से इसे दिशा दे रहे हैं और यही बात इसे आंदोलन बनने से रोकती भी है।

कुछ भी हो, गुस्सा झाड़ने का एक मंच तो बना। आगे दिशा भी मिल ही जाएगी। इसके लिए बहुत से लोग हैं।

क्या आप भी उनमें से एक हैं?

-सौमित्र रॉय

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन