Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

डर गई गोरमेंट! काक्रोच जनता पार्टी का ट्विटर अकाउंट भारत में सस्पेंड!

Tweet by Abhijeet claiming 'As expected Cockroach Janta Party’s account has been withheld in India.' with a dark screenshot showing '@CJP_2029' and a message 'Account withheld' (Learn more).

संस्थापक ने एक्स पर दी जानकारी, ‘लीगल डिमांड’ के बाद भारत में नहीं दिख रहा CJP का ट्विटर अकाउंट

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही ‘काक्रोच जनता पार्टी’ यानी CJP का ट्विटर अकाउंट भारत में विथहेल्ड कर दिया गया है। इसकी जानकारी पार्टी से जुड़े अभिजीत दीपके ने एक्स पर पोस्ट करके दी। उन्होंने एक स्क्रीनशॉट साझा किया जिसमें लिखा दिख रहा है कि @CJP2029 अकाउंट को “in response to a legal demand” भारत में रोका गया है।

अभिजीत दीपके ने एक्स पर लिखा, “As expected Cockroach Janta Party’s account has been withheld in India.” इसके बाद सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल होने लगी।

हाल के दिनों में ‘काक्रोच जनता पार्टी’ सोशल मीडिया पर बेहद तेजी से लोकप्रिय हुई थी। लाखों फॉलोअर्स जुटाने वाले इस व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया अभियान को लेकर युवाओं के बीच खास चर्चा थी। कई लोग इसे मौजूदा राजनीति और सिस्टम पर तंज के तौर पर देख रहे थे।

ट्विटर अकाउंट पर भारत में रोक लगने के बाद सोशल मीडिया पर सेंसरशिप और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर बहस शुरू हो गई है। हालांकि अब तक इस मामले में किसी सरकारी एजेंसी या ट्विटर की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


एक तरफ इन्हें अगंभीर बताने का पेड/अनपेड अभियान चल रहा है, दूसरी तरफ इनसे बहुत ज्यादा डर भी लग रहा है। कोई एक जेनुइन कारण नहीं है, जिसके लिए इस हैंडल को भारत में withheld करने की जरूरत पड़े। यह सबसे बड़े लोकतंत्र का प्रहसन है। GenZ के एक बालक ने इस घटना को नाम दिया है Cheap Justice of India. मैं उस बालक से सहमत नहीं होने का कोई कारण नहीं खोज पा रहा हूँ।

-सुभाष सिंह सुमन

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन