Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार बृज मोहन सिंह की बतौर संपादक न्यूज़18 PHH में वापसी!

Portrait of a man with short hair and a beard wearing a red polo shirt, resting his chin on his hand against a white background.

बीते ढाई दशक से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार बृज मोहन सिंह एक बार फिर बतौर संपादक पंजाब हरियाणा हिमाचल की कमान संभालेंगे। बता दें कि 2010 में वह दैनिक भास्कर चंडीगढ़ के स्थानीय संपादक थे। इसके बाद राजस्थान पत्रिका टीवी के फाउंडिंग एडिटर रहे। ईटीवी भारत में 6 राज्यों के रेजीडेंट की भूमिका निभाई। इसके पहले न्यूज 18 बिहार में भी एडिटर ही था, इनपुट और रिपोर्टिंग का जिम्मा था। बताते चलें कि बृज मोहन जी 2010 से अलग-अलग संस्थानों में संपादकीय भूमिका में ही कार्यरत हैं। अब एक बार फिर पंजाब वापसी पर उन्होंने सोशल मीडिया पर जो कुछ साझा किया है.. नीचे पढ़िए


साढ़े पांच साल तक News18 Bihar Jharkhand में रिपोर्टिंग और संपादकीय संचालन के समृद्ध, चुनौतीपूर्ण और बेहद संतोषजनक अनुभवों के बाद मैं यह साझा करते हुए बेहद उत्साहित हूं कि मैं अपने मूल कर्मक्षेत्र — पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश — लौट आया हूं।

यह वापसी मेरे लिए बेहद खास है।

यही वह जमीन है, जहां 2000 के शुरुआती दौर में मेरी पत्रकारिता यात्रा शुरू हुई थी और सच कहूं तो मेरा मन हमेशा यहीं बसता रहा है।

अब मैं News18 Punjab Haryana Himachal में Editor के रूप में नई जिम्मेदारी संभाल रहा हूं। इसे लेकर मेरे भीतर गर्व, नई ऊर्जा और उद्देश्य की गहरी भावना है।

मैं इस जीवंत क्षेत्र के लोगों की सेवा उसी जुनून, ईमानदारी और समर्पण के साथ करने के लिए तैयार हूं, जिसने अब तक मेरी पत्रकारिता यात्रा को परिभाषित किया है।

आप सभी के निरंतर सहयोग, शुभकामनाओं और भरोसे के लिए दिल से धन्यवाद। आपका उत्साहवर्धन मेरे लिए बहुत मायने रखता है।

आइए, मिलकर असरदार और जनसरोकार से जुड़ी कहानियां गढ़ें।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन