Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कैंसर से जिंदगी की जंग हार गए आजमगढ़ के मान्यता प्राप्त पत्रकार राजीव चौहान

Portrait of a man with a short black mustache wearing a peach shirt, seated indoors with a colorful background behind him.

आजमगढ़। जिले के पत्रकारिता जगत के लिए एक बेहद दुखद समाचार सामने आया है। वर्ष 2007 में एबीसी न्यूज चैनल से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले वरिष्ठ पत्रकार राजीव चौहान का कैंसर की लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

राजीव चौहान ने अपने पत्रकारिता जीवन में आंखों देखी न्यूज चैनल, भाषा पत्रिका तथा ETV News में सहयोगी पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों को अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वर्तमान में वह बहुभाषी हिंदुस्थान समाचार एजेंसी के मान्यता प्राप्त पत्रकार के रूप में कार्यरत थे।

अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और संवेदनशील पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले राजीव चौहान की लेखनी में सामाजिक सरोकारों की गहरी समझ झलकती थी। खबरों को तथ्यपरक और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की उनकी शैली ने उन्हें पत्रकारिता जगत में विशेष पहचान दिलाई थी।

काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे राजीव चौहान ने अंततः जिंदगी की जंग हार दी। उनके असामयिक निधन से जिले के पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है। वह अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बेटियों को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार आज ही महराजगंज स्थित घाट पर होगा।

उनके निधन पर पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति। भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन