Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्रभात ख़बर से बतौर विशेष संवाददाता जुड़े वरिष्ठ पत्रकार पंकज त्रिपाठी!

Selfie of a man with a maroon shirt standing in front of a yellow Prabhat Khabar newspaper poster advertising Jharkhand's number 1 newspaper.

वरिष्ठ पत्रकार पंकज त्रिपाठी को लेकर सूचना है कि उन्होंने 10 जून 2026 को प्रभात खबर, रांची बतौर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट ज्वाइन किया है। इससे पूर्व वे दैनिक भास्कर, रांची में लगभग पांच वर्षों तक झारखंड इन्वेस्टिगेटिंग टीम का नेतृत्व कर रहे थे।

भास्कर में उन्होंने डिप्टी न्यूज़ एडिटर और रांची चीफ रिपोर्टर के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वर्ष 2000 में दैनिक जागरण से ब्यूरो रिपोर्टर के रूप में की थी, जहां बाद में वे चीफ रिपोर्टर बने। वर्ष 2010 में दैनिक भास्कर के रांची संस्करण की शुरुआत के समय उन्होंने स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में संस्थान से जुड़कर सक्रिय भूमिका निभाई।

अपने करियर के दौरान उन्होंने राजनीतिक दलों (बीजेपी, कांग्रेस, राजद), विधानसभा, मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय, बिजली, स्वास्थ्य और झारखंड हाईकोर्ट जैसे महत्वपूर्ण बीट्स पर काम किया। उनकी प्रमुख खोजी खबरों में JPSC घोटाला और झारखंड में भूमि घोटाले जैसे मामले शामिल हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन