Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

प्रसार भारती में संवाददाताओं की भर्ती, 1.25 लाख रुपये तक वेतन; आवेदन करें

नई दिल्ली। प्रसार भारती ने दूरदर्शन न्यूज (DD News) के लिए संविदा आधार पर संवाददाता (Correspondent) और वरिष्ठ संवाददाता (Senior Correspondent) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां देश के विभिन्न रीजनल न्यूज यूनिट्स (RNU) में एक वर्ष के अनुबंध पर की जाएंगी।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इंफाल, लखनऊ, वाराणसी और देहरादून के लिए चार संवाददाताओं की नियुक्ति होगी। इन पदों के लिए मासिक वेतन 60 हजार रुपये से 80 हजार रुपये के बीच रखा गया है।

वहीं चेन्नई के लिए एक वरिष्ठ संवाददाता की नियुक्ति की जाएगी। इस पद के लिए मासिक वेतन 80 हजार रुपये से 1.25 लाख रुपये तक निर्धारित किया गया है।

संवाददाता पद के लिए पत्रकारिता या मास कम्युनिकेशन में डिग्री/पीजी डिप्लोमा और संबंधित क्षेत्र में कम से कम पांच वर्ष का अनुभव जरूरी है। अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। वहीं वरिष्ठ संवाददाता पद के लिए सात वर्ष का अनुभव, हिंदी और अंग्रेजी के साथ संबंधित क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान तथा अधिकतम 45 वर्ष आयु निर्धारित की गई है।

चयनित उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग, लाइव इनपुट, इंटरव्यू, न्यूज स्टोरी तैयार करने, सोशल मीडिया कंटेंट, संपादन और न्यूज रूम से जुड़े अन्य कार्यों की जिम्मेदारी निभानी होगी। नियुक्तियां पूर्णकालिक संविदा आधार पर होंगी और अनुबंध अवधि के दौरान किसी अन्य पेशेवर कार्य की अनुमति नहीं होगी।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार https://avedan.prasarbharati.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर करना होगा। आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित (Self-attested) प्रतियां भी अपलोड करनी होंगी।

प्रसार भारती ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। केवल शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों से ईमेल के माध्यम से संपर्क किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को अपना इनबॉक्स, स्पैम और जंक फोल्डर नियमित रूप से जांचने की सलाह दी गई है। अभ्यर्थी [email protected] या [email protected] पर स्क्रीनशॉट के साथ ईमेल भेज सकते हैं।

Official Prasar Bharati job notice from New Delhi inviting applications for 4 correspondents and 1 senior correspondent, with details on categories, qualifications, and duties.
Document page with a table describing a Senior Correspondent position: 1 opening in Chennai, one-year engagement, negotiable monthly pay ₹80,000–₹1,25,000, required degree/PG diploma in Journalism or Mass Communication, 7+ years experience, age below 45, plus duties and terms of engagement.
Official notice page with terms and conditions for submitting documents (points ix–xii), including online submission within 15 days and contact emails, ending with a signature line and seal.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन