Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज़24 में सतीश सिंह की नई पारी, ITV नेटवर्क से वंशिका आहुजा अलग हुईं

News24 MP/Chhattisgarh एवं Lalluram के साथ वरिष्ठ पत्रकार सतीश सिंह ने उत्तर प्रदेश स्टेट हेड के रूप में नई पारी की शुरुआत की है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।

सतीश लिखते हैं-

“State Head – Uttar Pradesh के रूप में News24 MP/CG एवं Lalluram वेबसाइट के साथ नई पारी की शुरुआत। आप सभी के स्नेह, सहयोग, विश्वास और आशीर्वाद की अपेक्षा है। आपका प्रेम और मार्गदर्शन सदैव बना रहे।”

बता दें कि सतीश सिंह आजमगढ़ के मूल निवासी हैं और लखनऊ में रहकर पत्रकारिता में सक्रिय हैं।


वहीं, ITV Digital (India News, NewsX, Inkhabar और The Daily Guardian) से वंशिका आहुजा ने अपना एक साल का सफर पूरा कर संस्थान को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह एक साल उनके लिए यादगार अनुभवों और सीख से भरा रहा।

वंशिका ने कहा कि जब उन्होंने यहां काम शुरू किया था, तब वह नए माहौल को लेकर घबराई हुई थीं, लेकिन इस दौरान उन्हें काफी कुछ सीखने और पेशेवर रूप से आगे बढ़ने का अवसर मिला। उन्होंने फिलहाल अपनी अगली पारी का खुलासा नहीं किया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन