Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पीटीआई में अकांक्षा शर्मा की तरक्की, जागरण समूह से जुड़े साहिल बहल

मीडिया जगत से जुड़े दो पत्रकारों ने अपने करियर में नई उपलब्धि हासिल की है। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) में कार्यरत अकांक्षा शर्मा की पदोन्नती होने की खबर है, वहीं साहिल बहल ने जागरण न्यू मीडिया से नई पारी की शुरुआत की है।


अकांक्षा शर्मा ने अपनी पदोन्नति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। उन्होंने लिखा कि लाइफस्टाइल बीट से हार्ड न्यूज में आना आसान नहीं था। इसके लिए उन्हें नई शुरुआत करनी पड़ी, हर दिन कुछ नया सीखना पड़ा और अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलना पड़ा।

उन्होंने कहा कि कई बार सबसे अच्छे अवसर जोखिम उठाने और अपनी वास्तविक रुचि को तलाशने से मिलते हैं।


वहीं, साहिल बहल ने बताया कि उन्होंने जागरण न्यू मीडिया में बतौर एग्जिक्यूटिव कंटेंट राइटर जॉइन किया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के सफर के इस नए अध्याय को लेकर वह उत्साहित हैं और नई टीम के साथ सीखने, योगदान देने और आगे बढ़ने की उम्मीद रखते हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन