Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

‘अलीगढ़ मीडिया’ और ‘चम्पारण नीति’ नामक ब्लॉग को ब्लॉगर ने बिना चेतावनी बंद कर दिया, रिप्लाई पढ़ें!

यशवंत जी,

प्रणाम, आज हमें अलीगढ मीडिया डिजिटल नामक ब्लॉग को बंद कर दिया गया है यह मेल ब्लॉगर की तरफ से भेजा गया है। इससे पहले ब्लॉग पर प्रकाशित सामिग्री के बाबत कोई भी चेतावनी नहीं दी गयी, सीधे ब्लॉग को बंद कर दिया गया, जिससे अलीगढ मीडिया डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल अब नहीं चल पा रहा है, हमारे पाठक हमें फ़ोन करने इस समस्या के बाबत हमसे जानना चाह रहे है लेकिन हमारे पास इसका कोई जबाब नहीं है। हालाँकि हमारे द्वारा ब्लॉगर को इस कार्रवाई के बाबत अपील की है। आपसे अनुरोध है की उक्त सूचना को प्रकाशित करने का कष्ट करें. अलीगढ मीडिया डिजिटल बंद नहीं हुआ है बल्कि यह तकनीकी समस्या है जल्द ही इसका समाधान निकलकर फिर से न्यूज़ पोर्टल शीघ्र अस्तित्व में होगा।

टीम, अलीगढ मीडिया डिजिटल

सादर, https://blogger.com/go/contentpolicy, में उन चीज़ों के बारे में बताया गया है जिनकी Blogger पर अनुमति है और जिनकी नहीं। आपके ब्लॉग “Aligarh Media Digital || No.1 Hindi News Portals” की समीक्षा के लिए हमें सूचना मिली थी। हमने पाया है कि यह हमारी गाइडलाइंस का उल्लंघन करता है और इसलिए URL https://www.aligarhmedia.com को ब्लॉग पढ़ने वालों के लिए उपलब्ध नहीं किया गया है।, तो आप https://www.blogger.com/go/appeal-blog?blogId=8134017509567789914 पर अपील कर सकते हैं, सेवा की शर्तें: https://www.google.com/intl/en/policies/terms/, कंटेंट पॉलिसी: https://www.blogger.com/go/contentpolicy, Blogger टीम, यह अपील अगले 90 दिनों के अंदर की जानी चाहिए। अपील का समाधान आम तौर पर 10 कामकाजी दिनों में हो जाता है

Hello,

As you may know, our Community Guidelines (https://blogger.com/go/contentpolicy) describe the boundaries for what we allow– and don’t allow– on Blogger. Your blog titled “Aligarh Media Digital || No.1 Hindi News Portals” was flagged to us for review. We have determined that it violates our guidelines and have made the URL https://www.aligarhmedia.com unavailable to blog readers.

Why was your blog removed?

Your content has violated ourMalware and Similar Malicious Content policy. Please visit our Community Guidelines page linked in this email to learn more.

If you have any further questions about malware and your blog, you may follow-up by posting to our Help Forum.

If you believe we made an error, you can request an appeal https://www.blogger.com/go/appeal-blog?blogId=8134017509567789914 which must be done within the next 90 days. Appeals are typically resolved within 10 business days, though some more complex cases may take longer. If your appeal was approved you will hear a response. You may have the option to pursue your claims in court. If you have legal questions or wish to examine legal options that may be available to you, you may want to consult with your own legal counsel.

For further information, please see the following resources:
Terms of Service: https://www.google.com/intl/en/policies/terms/
Content Policy: https://www.blogger.com/go/contentpolicy

Sincerely,
The Blogger Team


7 वर्षों की पत्रकारिता पर अचानक रोक: “चम्पारण नीति” ब्लॉग को बिना पूर्व सूचना बंद किए जाने पर गहरी चिंता और कड़ी आपत्ति

बेतिया, पश्चिम चंपारण | पिछले लगभग सात वर्षों से निर्बाध रूप से संचालित समाचार एवं जनसरोकार आधारित डिजिटल मंच “चम्पारण नीति” (https://champaranniti.blogspot.com⁠ ) को Google Blogger द्वारा अचानक “Malware and Similar Malicious Content” नीति का हवाला देते हुए पाठकों के लिए अनुपलब्ध कर दिया गया है। इस कार्रवाई पर चम्पारण नीति परिवार गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसकी कड़ी निंदा करता है।

“चंपारण नीति” केवल एक ब्लॉग नहीं, बल्कि पश्चिम चंपारण सहित बिहार की जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं पत्रकारिता के प्रति समर्पित एक विश्वसनीय डिजिटल मंच रहा है। इस मंच पर पिछले सात वर्षों में 8,000+ से अधिक समाचार, रिपोर्ट, विश्लेषण और जनहित से जुड़े आलेख प्रकाशित किए गए हैं।

सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि सात वर्षों के संचालन के दौरान पहली बार इस प्रकार का ईमेल प्राप्त हुआ है। इससे पूर्व Blogger की ओर से किसी प्रकार की चेतावनी, आपत्ति, तकनीकी सूचना अथवा सुधार का अवसर उपलब्ध नहीं कराया गया। यदि किसी प्रकार की तकनीकी या सुरक्षा संबंधी समस्या थी, तो स्वाभाविक रूप से पहले सूचना देकर उसे दूर करने का अवसर दिया जाना चाहिए था।

हम मानते हैं कि डिजिटल मंचों पर नीतियों का पालन आवश्यक है, किंतु किसी समाचार मंच को बिना स्पष्ट तकनीकी विवरण और पर्याप्त अवसर दिए अचानक बंद कर देना पारदर्शिता और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं माना जा सकता।

चंपारण नीति परिवार Google Blogger प्रबंधन से निम्नलिखित मांग करता है—

  • “चम्पारण नीति” ब्लॉग की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित पुनः समीक्षा की जाए।
  • कथित “Malware” संबंधी आपत्ति का स्पष्ट तकनीकी विवरण उपलब्ध कराया जाए, ताकि यदि कोई समस्या हो तो उसका तत्काल समाधान किया जा सके।
  • यदि जांच में किसी प्रकार की हानिकारक सामग्री या मैलवेयर की पुष्टि नहीं होती है, तो ब्लॉग को तत्काल पुनः बहाल किया जाए।
  • भविष्य में किसी भी डिजिटल मंच के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई से पहले संचालकों को नोटिस, कारण बताओ सूचना तथा सुधार का पर्याप्त अवसर प्रदान किया जाए।

हम सभी पत्रकार संगठनों, मीडिया संस्थानों, सामाजिक संगठनों, डिजिटल मीडिया से जुड़े साथियों एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में विश्वास रखने वाले नागरिकों से अपील करते हैं कि वे निष्पक्ष, पारदर्शी और न्यायसंगत प्रक्रिया की मांग का समर्थन करें।

“चम्पारण नीति” का उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता को आगे बढ़ाना रहा है। हमें विश्वास है कि Google Blogger हमारी अपील पर गंभीरता से विचार करेगा और निष्पक्ष जांच के बाद उचित निर्णय लेते हुए इस मंच को पुनः बहाल करेगा।

चम्पारण नीति, भारत सरकार से अनुमोदित हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र है, जिसका पिछले आठ वर्षों से नियमित प्रकाशन किया जा रहा है। इस समाचार पत्र के संपादक श्री आदित्य कुमार दुबे हैं तथा संरक्षक श्री मनोज केशान हैं। इसी समाचार पत्र का आधिकारिक डिजिटल मंच (Blogger) भी पिछले कई वर्षों से संचालित हो रहा था, जिस पर अब तक 8,000 से अधिक समाचार, रिपोर्ट एवं जनहित से जुड़े आलेख प्रकाशित किए जा चुके थे। वर्तमान में 17 संवाददाता एवं सहयोगी पत्रकार नियमित रूप से इस मंच के लिए समाचार भेजते रहे हैं। डिजिटल मंच के अचानक अनुपलब्ध हो जाने से वर्षों की पत्रकारिता का महत्वपूर्ण अभिलेख, समाचारों का संग्रह तथा संवाददाताओं और पाठकों से जुड़ा एक सशक्त माध्यम अस्थायी रूप से बाधित हो गया है। हमें विश्वास है कि निष्पक्ष समीक्षा के उपरांत इस मंच को शीघ्र पुनः बहाल किया जाएगा।

Hello,

As you may know, our Community Guidelines (https://blogger.com/go/contentpolicy) describe the boundaries for what we allow– and don’t allow– on Blogger. Your blog titled “champaran niti ” was flagged to us for review. We have determined that it violates our guidelines and have made the URL https://champaranniti.blogspot.com unavailable to blog readers.

Why was your blog removed?

Your content has violated ourMalware and Similar Malicious Content policy. Please visit our Community Guidelines page linked in this email to learn more.

If you have any further questions about malware and your blog, you may follow-up by posting to our Help Forum.

If you believe we made an error, you can request an appeal https://www.blogger.com/go/appeal-blog?blogId=5087712041246296984 which must be done within the next 90 days. Appeals are typically resolved within 10 business days, though some more complex cases may take longer. If your appeal was approved you will hear a response. You may have the option to pursue your claims in court. If you have legal questions or wish to examine legal options that may be available to you, you may want to consult with your own legal counsel.

For further information, please see the following resources:
Terms of Service: https://www.google.com/intl/en/policies/terms/
Content Policy: https://www.blogger.com/go/contentpolicy

Sincerely,
The Blogger Team

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन