Connect with us

Hi, what are you looking for?

सियासत

पप्पू ने गप्पू को पप्पू बना दिया!

Two Indian politicians in white shirts: left figure gesturing with finger raised, right figure resting chin on his hand and looking pensive in a parliamentary setting

मुकेश कुमार-

द वायर में पलाश कृष्ण मेहरोत्रा का लेख छपा है-Who is Pappu now? लेखक का कहना है कि पहले संघ परिवार ने अरबों खर्च करके राहुल गाँधी की छवि पप्पू वाली बनाई। लेकिन अब उल्टा हो रहा है। मोदी का पप्पूकरण हो रहा है।

और ये सही भी है। 56 इंच का छोटा बंदर, बाल नरेंदर बाल नरेंदर अगर इतना लोकप्रिय हो रहा है तो इसीलिए क्योंकि अब सचमुच में नरेंद्र मोदी बाल यानी पप्पू की तरह देखे जाने लगे हैं।

इसकी वज़ह उनकी हरकतें हैं, लेकिन बाक़ी का काम राहुल गाँधी ने किया है। वे हर चोट निशाना लगाकर सही जगह पर कर रहे हैं। उनकी हर भविष्यवाणी सही साबित हो रही है।

मोदी का अंग्रेजी न बोल पाना, प्रेस कांफ्रेंस से भागना, इतिहास, विज्ञान आदि की जानकारी शून्य होना और मेलोडी चॉकलेट जैसी हरकतों ने आम जनता के बीच प्रधानमंत्री की पप्पू छवि गढ़ दी है।
जंतर मंतर आंदोलन के दौरान बने मीम और गानों ने रही-सही कसर भी पूरी कर दी है।

अब तो खुले आम उनका मज़ाक उड़ाया जा रहा है। यही वज़ह है कि बीस दिन से वे संसद से भी भागे हुए हैं, लापता हैं।

छवि में ये गिरावट बहुत तेज़ है। वह संभाले नहीं सँभल रही। गोदी मीडिया पूरा ज़ोर लगा रहा है, आईटी सेल ने पूरा ताक़त झोंकी हुई है, मगर कुछ नहीं हो रहा है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन