Connect with us

Hi, what are you looking for?

आयोजन

कांग्रेस संगठन की समीक्षा करने बुलंदशहर पहुंचे राहुल गांधी के दूत, आगे क्या हुआ तस्वीरें देखिए!

Man in a white kurta addressing a seated audience at a political rally, banner with portraits and a hand party symbol behind him.
Male speaker in white kurta addresses a crowd at a political event, banner with Congress symbols behind him.

बुलंदशहर। मिशन 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठन सृजन अभियान शुरू किया है। नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा बुलंदशहर जनपद के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ. विश्वरंजन मोहंती को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। बुधवार को डॉ. मोहंती ने जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर पत्रकार वार्ता की तथा जिला कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक ली।

मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. विश्वरंजन मोहंती ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य प्रत्येक कार्यकर्ता की बात सुनना, उसके सुझावों को सम्मान देना और उन्हें संगठन में लागू करना है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है, इसलिए यहां मजबूत संगठन का निर्माण समय की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर कार्य करने के इच्छुक कार्यकर्ताओं तथा प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी निभाने के इच्छुक साथियों से भी आवेदन लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार न होने के बावजूद कार्यकर्ता कठिन परिस्थितियों में भाजपा और आरएसएस की विचारधारा से संघर्ष कर रहे हैं, जो अत्यंत प्रेरणादायक है।

डॉ. मोहंती ने कहा कि अभियान के दौरान प्रत्येक ब्लॉक और नगर में कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की मजबूती, स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों और भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर पश्चिमी उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक महत्व रखने वाला जनपद है और यहां के कांग्रेस कार्यकर्ता मेहनती एवं समर्पित हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा और आरएसएस की नीतियों का प्रभावी मुकाबला केवल कांग्रेस और उसका समर्पित कार्यकर्ता ही कर सकता है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक सलमान सईद एवं कुंवर निषाद ने भी संगठन सृजन अभियान के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही वह दल है जहां आंतरिक लोकतंत्र जीवित है और कार्यकर्ताओं को सम्मान के साथ अपनी बात रखने का अवसर मिलता है। कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक शक्ति और रीढ़ हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने अपने कार्यकाल की अब तक की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि जिला कांग्रेस लगातार जनहित के मुद्दों पर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के प्रत्येक निर्देश को पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ जमीनी स्तर तक पहुंचाया जाता है। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से राहुल गांधी जी और मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने कार्यकर्ताओं को खुलकर काम करने और संगठन को मजबूत बनाने का अवसर प्रदान किया है।

बैठक के उपरांत डॉ. विश्वरंजन मोहंती ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर संगठन एवं उत्तर प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के इच्छुक कार्यकर्ताओं को आवेदन पत्र भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, नरेंद्र त्यागी, नरेंद्र चौधरी, प्रज्ञा गौड़, साजिद गाजी, शहर अध्यक्ष रवि वर्मा, नरेश भारद्वाज, सचिन वशिष्ठ, नईम मंसूरी, सिराज अहमद, आशु कुरैशी, शिवकुमार शर्मा, हिमाचल गुर्जर, नजमी चौधरी, नितिन भटनागर, भजनलाल विमल, चंद्रपाल सिंह एडवोकेट, डॉ. शखावत, शहजाद अंसारी, नाफे अंसारी, दिनेश शर्मा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, जितेंद्र शर्मा, प्रमोद त्यागी, डॉ. अर्चना, रेखा चौहान, मुन्नीलाल, हुकुम सिंह लोधी, अली मुराद, मेराज खान, नरेश बाल्मीकि, संजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Group of men at a press conference seated at a table with multiple microphones, a large banner with Hindi text behind them.
Community meeting with a speaker addressing a crowded hall, banner behind reading a political party name and portraits on the wall.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन