Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

लखनऊ प्रेस क्लब पहुंचे भड़ास एडिटर यशवंत का किस खबर ने मन खराब कर दिया, पढ़ें!

Two men posing for a selfie indoors; the man on the left wears glasses and a white shirt, the man on the right has a gray mustache and a light patterned shirt.

यशवंत सिंह-

लखनऊ आओ और प्रेस क्लब न जाओ… कुछ अधूरा सा लगता है! प्लेकार्ड्स, लिकर, वेज-नॉनवेज चिखनाओं के बीच रह-रह कर चलती पत्रकारिता पर बहस का कंट्रास्ट कइयों को अजीब लग सकता है लेकिन सच तो यही है हमारे बुजुर्ग पत्रकार साथी जब अपनी रौ में आते हैं तो मीडिया के तब और अब के दौरान की बदमाशियों को जोर शोर से रेखांकित करने लगते हैं। नई पीढ़ी इस दौरान मूक होकर शोकगीत का आचमन करती है।

आदरणीय राकेश पांडेय जी की किस्सागोई में कल तनिक विघ्न पड़ा तो उनने प्लेकार्ड्स झटक कर फेंक दिया! अर्नब गोस्वामी से दिखने वाले अपने अमित सिंह भाई ने पांडेय जी को सहारा दिया और पूरा किस्सा सुनने को उत्सुक हुए।

ठाकुर सुरेश बहादुर सिंह कुछ लगा के कुछ काँख में दबा के प्रेस क्लब में औचक एंट्री लेते हैं! हीरो के गेस्ट एपीयरेंस वाली मुखमुद्रा चेहरे पर चस्पा और देह-चेहरे में किशोरों वाली कमनीयता व लोच! उम्र को पटकनी दे चुके सुरेश भइया का सीक्रेट क्या है? ये लाल पानी या टेंशनों से आनाकानी?

जो भी हो, ऊर्जा और उत्साह से लबरेज सुरेश बहादुर जी का भौकाल कायम है और क्लब बहादुर की नियमित अटेंडेंस से बाक़ी साथी सिर पर साया वाली फील लिए होते हैं। आदित्य बंजारा की हुंकार उठती है- “ए संतोष जरा अंतिम पैगवा सबका बना दो! और दस्तरख़्वान से काली मिर्च चिकन लेई आओ बाबा के लिए!”

संतोष, मिथुन, ऊदल ये तीन चपरासियों के नाम नहीं बल्कि प्रेस क्लब के तीन स्तंभ हैं। कल बताया गया ऊदल चले गए दुनिया छोड़ कर। मन थोड़ा ख़राब हुआ। ऊदल का चेहरा घूम गया। मन ही मन प्रणाम किया। जाना तो सबको है बस जब तक हैं तब तक हहाकर ठठाकर जियो। लखनऊ का प्रेस क्लब हहाने ठठाने का मौक़ा देता है। बस इसी एक कारण से मैं इस जगह को प्यार करता हूँ।

(प्रेस क्लब से रात कूच करते सुरेश बहादुर भैया के साथ तस्वीर)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन