Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

इंडिया न्यूज़ राजस्थान पहुंची अंजलि भगत

Smiling woman with dark hair tied back, wearing a white shirt, standing outdoors.

जयपुर। पत्रकार अंजलि भगत ने अपने करियर में नई पारी की शुरुआत करते हुए इंडिया न्यूज़ राजस्थान ज्वाइन किया है। यहां वह आउटपुट डेस्क की जिम्मेदारी संभालेंगी। उनकी भूमिका में चैनल के लिए खबरों की मॉनिटरिंग, चयन, एडिटिंग और आउटपुट से जुड़े महत्वपूर्ण काम शामिल होंगे।

इंडिया न्यूज़ राजस्थान से जुड़ने से पहले अंजलि भगत दैनिक भास्कर, हरियाणा के साथ काम कर रही थीं। यहां उन्होंने न्यूज़ कंटेंट और डेस्क से जुड़े कामों में अनुभव हासिल किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए नई जिम्मेदारी को उनके करियर के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

अंजलि भगत ने पत्रकारिता की पढ़ाई सेंट्रल यूनिवर्सिटी हरियाणा से की है। पढ़ाई के दौरान उन्होंने पत्रकारिता और न्यूज मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा, जिसके बाद उन्होंने मीडिया इंडस्ट्री में अपने प्रोफेशनल सफर की शुरुआत की।

इंडिया न्यूज़ राजस्थान की टीम का हिस्सा बनने के बाद अंजलि ने उन्हें यह अवसर देने के लिए इंडिया न्यूज़ मैनेजमेंट का आभार जताया है। उन्होंने नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साह जताते हुए बेहतर कंटेंट और टीम के साथ मिलकर काम करने की बात कही है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन