Connect with us

Hi, what are you looking for?

साहित्य

नेहरू खानदान से 70-72 साल के बाद किताब आ रही है!

Book cover with a grayscale portrait of a woman, title 'BELONGING' and author 'SONIA GANDHI' featured top and bottom.

जितेंद्र कुमार-

श्रीमती सोनिया गांधी की आत्मकथा 10 नवम्बर को बाजार में आ रहा है- “Belonging: A Journey of Love”. अंग्रेजी में लिखी इस किताब का शीर्षक काफी भावनात्मक है. हालांकि टेक्स्ट में क्या है यह तो तब पता चलेगा जब किताब के कुछ अंश विभिन्‌न पत्र-पत्रिका में आने लगेंगे लेकिन बिना कुछ जाने इस किताब का हिन्दी में मैं कुछ शीर्षक देना चाहता हूं. मेरे हिसाब से अंग्रेजी के इस किताब का एक शीर्षक यह हो सकता हैः “सुकून-ए-दिल: चाहत का एक सफ़र” या फिर “जहाँ दिल ठहर जाए: प्यार की अनवरत यात्रा”.

Book cover for The Discovery of India featuring a black-and-white portrait of Jawaharlal Nehru wearing a white cap, title text overlaid.

और हां, यह किताब नेहरू खानदान में किसी ने 72 साल या फिर 70 साल के बाद लिखा है. 72 इसलिए कि नेहरू ने अपनी अंतिम किताब “डिस्कवरी ऑफ इंडिया” का पांडूलिपि 1944 में प्रकाशक को सौंप दिया था, लेकिन किताब छपकर आयी 1946 में. इसलिए इसे आप अपनी सुविधा से तय करें कि नेहरू खानदान में अंतिम किताब कब आयी थी!

आपके मन में सवाल हो सकता है कि मैं गलतबयानी क्यों कर रहा हूं कि नेहरु खानदान में किसी ने 70 या 72 साल में कोई किताब लिखा है जबकि वरुण गांधी की दो कविता संग्रह और दो किताब भारतीय समाज और व्यवस्था पर आ चुकी है! तो मित्र नेहरू-गांधी परिवार की विरासत मैं उसी को मानता हूं जो नेहरू के समाजवाद और उनकी धर्मनिरपेक्षता में विश्वास करता हो. वरुण और उनकी मां मेनका दोनों संघी हैं, और दोनों समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ है!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन