Connect with us

Hi, what are you looking for?

Media Job

4PM न्यूज नेटवर्क को मुंबई में पत्रकारों की तलाश!

News recruitment poster for Mumbai by 4 PM News Network, features three job categories and a QR-like call to join team.

नई दिल्ली। 4PM न्यूज नेटवर्क ने अपने विस्तार के लिए मुंबई में विभिन्न पदों पर योग्य और अनुभवी पत्रकारों से आवेदन मांगे हैं। नेटवर्क ने बॉलीवुड रिपोर्टिंग, क्राइम रिपोर्टिंग और मार्केटिंग प्रोफेशनल के पदों के लिए भर्ती अभियान शुरू किया है।

बॉलीवुड रिपोर्टर के लिए योग्यता

नेटवर्क के अनुसार उम्मीदवार को मनोरंजन जगत की अच्छी समझ होनी चाहिए। बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े नेटवर्क, एक्सक्लूसिव खबरें करने का अनुभव, कैमरा फ्रेंडली व्यक्तित्व और क्रिएटिव सोच रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इवेंट कवरेज और सेलिब्रिटी इंटरव्यू का अनुभव भी जरूरी बताया गया है।

क्राइम रिपोर्टर की भी जरूरत

क्राइम रिपोर्टिंग के लिए तेज, तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले पत्रकारों की तलाश की जा रही है। उम्मीदवार को पुलिस और कानूनी मामलों की समझ के साथ-साथ ब्रेकिंग न्यूज पकड़ने और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव होना चाहिए।

मार्केटिंग प्रोफेशनल के लिए अवसर

डिजिटल मार्केटिंग, ब्रांड प्रमोशन और कैंपेन मैनेजमेंट का अनुभव रखने वाले प्रोफेशनल भी आवेदन कर सकते हैं। सोशल मीडिया और कंटेंट की समझ, क्रिएटिव एवं रिजल्ट ओरिएंटेड अप्रोच और टीम के साथ काम करने की क्षमता जरूरी है।

कंपनी का कहना है कि वह ऐसे लोगों की तलाश में है जो जुनूनी, मेहनती और न्यूज के प्रति समर्पित हों। चयनित उम्मीदवारों को अच्छे अवसर, बेहतर प्लेटफॉर्म और ग्रोथ की गारंटी देने की बात कही गई है।

इच्छुक उम्मीदवार अपना CV और प्रोफाइल [email protected] पर भेज सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर: 9129131110

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन