Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

प्रधानमंत्री से लेकर कपिल मिश्रा तक को अपना बड़ा भाई बता रहे इस युवा गुंडे को सुनिए!

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक 44 सेकंड का वीडियो क्लिप वायरल है। इसमें एक युवक बड़़ी शान से अपनी शेखी बघार रहा है। वह कह रहा है कि उसने एक व्यक्ति का सिर फाड़ दिया। उसके दर्जनों टांके ाए। लेकिन मुझे जेल भी नहीं जाना पड़ा, क्योंकि कपिल मिश्रा, चिराग पासवान… यहां तक की मोदी जी भी उसके बड़े भाई हैं। इंटरनेट पर यह वीडियो बवाल काट रहा है। तमाम लोग अपनी अपनी तरह से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं… नीचे पढ़िए


शीतल पी सिंह-

यह स्वतंत्र भारद्वाज है, आज के दौर के असंख्य दक्षिणपंथी गुंडों में से एक है और इसे प्रधानमंत्री से लेकर कपिल मिश्रा तक से वरदहस्त प्राप्त है।

शान से बता रहा है कि जंतर-मंतर पर हुए जेन जी प्रोटेस्ट में एक प्रदर्शनकारी के पिता पर उसने जानलेवा हमला किया था – उन्हें 60 टांके लगे थे और वह मौत के कगार पर जा पहुंचे थे ।

उस पर क़त्ल करने की कोशिश का मामला बनना चाहिए था. लेकिन वह जेल नहीं गया – रात भर बेख़ौफ़ घूमता रहा ।

कपिल मिश्रा के एक फोन के बाद उसे राहत मिल गई थी।

आगे बताता है कि कपिल मिश्रा, चिराग पासवान ही नहीं मोदी जी भी उसके “बड़े भाई” हैं, सबका समर्थन प्राप्त है।

यह सब देश की राजधानी दिल्ली में दुनिया की आंखों के सामने हुआ!


सुनो दलित और पिछड़ों!
कान खोलकर सुनिए और गौर देखिए इस भाजपा पोषित अपराधी को जिसने पहले एक दलित का सर फोड़ा और अब
पॉडकास्ट में बैठकर अपनी वाहवाही कर रहा है।
साफ साफ कह रहा है कि कपिल मिश्रा इसके भईया हैं, चिराग पासवान इसके भईया हैं इसलिए ये जेल भी नहीं गया।
यही है हम सबकी असलियत जिसे हमें पहचानना होगा जिस व्यक्ति स्वतंत्र भारद्वाज को BNS 109 के तहत “अटेम्प्ट टू मर्डर” मामले में जेल में होना चाहिए था वो बाहर मौज कर रहा है।
भाजपा की यही खासियत है कि वो ऐसे अपराधियों को पनाह देती है, माला पहनाती है उनका स्वागत करती है
और आप लोग 5Kg राशन पर पलट जाते हो।
-मनीष यादव, पत्रकार


मुकेश कुमार-

इस गेरुआ गुंडे को सुनिए। हत्या की कोशिश की थी मगर इसे कैमरे पर बोलते हुए कोई डर नहीं लग रहा है। डर क्यों नहीं लग रहा है ये भी बता रहा है। नाम ले लेकर बता रहा है कि किन लोगों का सिर पर हाथ है।

ये स्वतंत्र भारद्वाज उग्रवादी हिंदू है। हिंदुत्व का झंडाबरदार। मुसलमानों के रक्त का प्यासा।

और कमाल देखिए कि खुल्ला घूम रहा है। एक पूर्व नौकरशाह एक पोस्ट लिख देता है और उसे उठा लाया जाता है और दस घंटे थाने में बैठाकर प्रताड़ित किया जाता है। मगर खुले आम अपराध कर रहा है उसका बाल बांका नहीं हो रहा है।

यही है नया भारत, मोदी का हिंदू राष्ट्र।


सुप्रिया श्रीनेत-

यह स्वतंत्र भारद्वाज है.. शान से बता रहा है कि स्टूडेंट प्रोटेस्ट में प्रदर्शनकारी के पिता पर हमला किया – उन्हें 60 टांके लगे और वह मौत के कगार पर थे

307 के अंतर्गत हाफ मर्डर का मामला बनता था. लेकिन वह जेल नहीं गया – रात भर बेख़ौफ़ घूमता रहा।

कपिल मिश्रा के एक फोन के बाद उसे राहत मिल गई।

आगे बताता है कि कपिल मिश्रा, चिराग पासवान ही नहीं मोदी जी भी उसके “बड़े भाई” हैं, सबका समर्थन प्राप्त है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन