Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

रिपब्लिक बांग्ला से सोनिया भट्टाचार्य और पीटीआई से नादिया खान की नई शुरूआत

मीडिया इंडस्ट्री से दो करियर अपडेट सामने आए हैं। इनमें पत्रकार सोनिया भट्टाचार्य और नादिया खान का नाम शामिल है। एक ने रिपब्लिक तो दूसरी ने Press Trust of India (PTI) के साथ अपनी नई पारी शुरू की है।


सोनिया भट्टाचार्य ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए Republic Bangla के साथ जुड़ने की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि यह उनके पत्रकारिता सफर का नया अध्याय है, जहां उन्हें नए न्यूजरूम, नई चुनौतियों और कई नई कहानियों पर काम करने का मौका मिलेगा। उन्होंने पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाने और नई ऊर्जा के साथ सीखने व आगे बढ़ने की बात कही।


वहीं, नादिया खान ने बताया कि कई अनुभवों, चुनौतियों और सीख से गुजरने के बाद उन्होंने PTI के डिजिटल डेस्क को जॉइन किया है। उन्होंने अपनी नई भूमिका को करियर का नया अध्याय बताते हुए नई जिम्मेदारियों और नए नजरिए के साथ आगे बढ़ने की उम्मीद जताई।

दोनों पत्रकारों ने अपनी नई जिम्मेदारियों को लेकर उत्साह जाहिर किया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन