Connect with us

Hi, what are you looking for?

Media Job

दूरदर्शन में नौकरी का मौका, एंकर समेत इन 4 पदों पर वैकेंसी; 9 सितंबर लास्ट डेट

नई दिल्ली: दूरदर्शन के बेंगलुरु केंद्र की रीजनल न्यूज यूनिट में काम करने का मौका है। केंद्र ने वेबसाइट असिस्टेंट, ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट, CG ऑपरेटर और एंकर के लिए कैजुअल असाइनमेंट के तहत इम्पैनलमेंट के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए कर्नाटक में रहने वाले योग्य भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती नियमित या स्थायी नौकरी नहीं है। चयन के बाद उम्मीदवारों को न्यूज यूनिट की जरूरत के मुताबिक कैजुअल असाइनमेंट दिए जाएंगे। एक महीने में अधिकतम 7 असाइनमेंट दिए जाने का प्रावधान है। पैनल में शामिल होने वाले उम्मीदवार स्थायी नियुक्ति का दावा नहीं कर सकेंगे।

पद और भुगतान

  • वेबसाइट असिस्टेंट: 21 से 50 वर्ष की उम्र। स्नातक के साथ पत्रकारिता/जनसंचार में डिग्री या डिप्लोमा जरूरी। भुगतान 1,500 रुपये प्रति शिफ्ट।
  • ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट: 21 से 50 वर्ष। स्नातक के साथ टीवी और रेडियो प्रोडक्शन में डिग्री/डिप्लोमा जरूरी। कन्नड़ भाषा की जानकारी वांछनीय। भुगतान 1,500 रुपये प्रति शिफ्ट।
  • CG ऑपरेटर: 21 से 50 वर्ष। 12वीं पास और कंप्यूटर एप्लीकेशन में सर्टिफिकेट जरूरी। संबंधित काम में कम से कम एक साल का अनुभव चाहिए। भुगतान 1,125 रुपये प्रति शिफ्ट।
  • एंकर: 21 से 40 वर्ष। स्नातक और कन्नड़ भाषा पर अच्छी पकड़ जरूरी। कैमरा फ्रेंडली व्यक्तित्व, अच्छी आवाज, उच्चारण और वॉइस मॉड्यूलेशन की समझ होनी चाहिए। समाचार और समसामयिक घटनाओं की जानकारी भी जरूरी है। पत्रकारिता या टीवी-रेडियो का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। भुगतान 3,000 रुपये प्रति शिफ्ट।

आवेदन की आखिरी तारीख

दूरदर्शन की ओर से जारी नोटिफिकेशन 25 अगस्त 2026 को प्रकाशित किया गया था। इसके 15 दिनों के भीतर आवेदन करना है। इसलिए उम्मीदवार 9 सितंबर 2026 तक अपना आवेदन भेज सकते हैं।

कहां और कैसे भेजें आवेदन

उम्मीदवारों को Annexure-A में दिए गए निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन करना होगा। इसके साथ शैक्षणिक योग्यता, उम्र, निवास और अनुभव से जुड़े दस्तावेजों की प्रतियां लगानी होंगी। विस्तृत CV भी आवेदन के साथ भेजा जा सकता है, लेकिन निर्धारित आवेदन फॉर्म जमा करना अनिवार्य है।

आवेदन ईमेल के जरिए [email protected] पर भेजना होगा।

आवेदन RNU Head, Doordarshan Kendra, Bengaluru, Karnataka-560006 के नाम से किया जाना है। बेंगलुरु के स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

जरूरी बातें

इस इम्पैनलमेंट के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। टेस्ट या इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को TA/DA नहीं दिया जाएगा। अधूरे आवेदन या जरूरी दस्तावेज नहीं लगाने पर आवेदन खारिज किया जा सकता है। किसी तरह की सिफारिश या अनुचित प्रभाव डालने की कोशिश करने पर भी उम्मीदवारी रद्द हो सकती है।

अधिक जानकारी के लिए ये रहा लिंक- भड़ासJOBS

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन