Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

पीएम मोदी के कूटनीतिक दबदबे पर ‘द JC शो’ में डॉ. जगदीश चंद्र का खास विश्लेषण

भारत24 पर 4 सितंबर की रात 9:00 बजे “MODI AT SCO:THE MAN…THE WORLD TRUSTS” शीर्षक से The JC Show का प्रसारण हुआ, इस नवीनतम एपिसोड में डॉ. जगदीश चंद्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की चार दिवसीय ऐतिहासिक सेंट्रल एशिया यात्रा तथा 26वें SCO शिखर सम्मेलन का गहन विश्लेषण किया। डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि ताशकंद में मिला 36वां अंतरराष्ट्रीय सर्वोच्च सम्मान ‘ओली दाराजली दोस्तलिक’ भारत के बढ़ते वैश्विक रुतबे और पीएम मोदी के नेतृत्व पर दुनिया के अटूट भरोसे का निर्विवाद प्रमाण है। 36 वैश्विक सम्मानों के साथ मोदी आज पुतिन, जिनपिंग और ट्रंप से कहीं आगे निकलकर समकालीन विश्व के सबसे सम्मानित राजनेता बन चुके हैं। डॉ. चंद्रा ने रेखांकित किया कि पश्चिमी प्रतिबंधों और वैश्विक तनाव के बीच पुतिन और ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान से द्विपक्षीय वार्ता तथा शी जिनपिंग व पुतिन के साथ पीएम मोदी का शक्तिशाली ‘डबल हैंडशेक’ यह दिखाता है कि भारत अब बहुध्रुवीय विश्व में ‘ग्लोबल बैलेंसिंग एक्ट’ की धुरी बन चुका है।

इसके साथ ही डॉ. जगदीश चंद्र ने इस दौरे के रणनीतिक, कूटनीतिक और आर्थिक प्रभावों की गहराई से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ताशकंद और बिश्केक में देखने को मिली पीएम मोदी की ‘कार डिप्लोमेसी’ उनके व्यक्तिगत प्रभाव और आपसी अगाध विश्वास की मिसाल है। यूक्रेन युद्ध पर पुतिन की आंखों में आंखें डालकर “अंतहीन युद्ध से युद्ध के अंत की ओर बढ़ना होगा” कहना और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मौजूदगी में आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम तथा दोहरे मापदंडों पर दो-टूक प्रहार करना भारत के साहसिक व स्वतंत्र नेतृत्व को दर्शाता है। डॉ.जगदीश चंद्र के अनुसार, उज्बेकिस्तान के साथ दीर्घकालिक यूरेनियम समझौता, पांच गुना व्यापार विस्तार, यूपीआई का प्रसार और किर्गिस्तान के साथ रक्षा साझेदारी मध्य एशिया में भारत के रणनीतिक दबदबे को नई ऊंचाई देती है।

गौरतलब है कि ‘The JC Show’ की लोकप्रियता दिनों-दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। 4 सितंबर को एपिसोड के लाइव टेलीकास्ट को एक लाख से ज्यादा दर्शक लाइव देख रहे थे जो कि उस समय सभी चैनल्स में नंबर वन पर रहा, पाकिस्तानी पीएमओ द्वारा ग्रुप फोटो क्रॉप करने की ओछी हरकत पर डॉ.जगदीश चंद्र का बेबाक विश्लेषण, पुतिन के साथ कार डिप्लोमेसी और “मोदी बोलते हैं तो दुनिया विश्वास करती है” जैसे बयानों पर आधारित क्लिप्स को दर्शकों का अपार समर्थन मिल रहा है।

पूरा शो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन