Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

कानपुर में पत्रकार समेत कई के खिलाफ रंगदारी मांगने और मकान कब्जाने की FIR

कानपुर। दक्षिण के बर्रा थाना क्षेत्र में मारपीट, धमकी, रंगदारी और प्रॉपर्टी पर कब्जे के आरोपों को लेकर पुलिस ने FIR दर्ज की है। मामले में कथित पत्रकार विनय द्विवेदी समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। पीड़ित विजय प्रताप सिंह की शिकायत पर पुलिस ने FIR संख्या 0280 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता विजय प्रताप सिंह ने आरोप लगाया है कि विनय द्विवेदी पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी वसूलने और लोगों की प्रॉपर्टी पर कब्जा कराने का काम करते हैं। आरोप है कि उनके साथियों ने पीड़ित के साथ मारपीट की, धमकी दी और जबरन घर में घुसने की कोशिश की।

बताया यह भी जा रहा है कि आरोपी विनय द्विवेदी खुद को हिंदुस्तान टाइम्स का पत्रकार बताकर रौब गांठता है।

पुलिस ने मामले में BNS की धारा 115(2), 308(2), 329(3) और 333 समेत कुल 8 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत में मारपीट, रंगदारी, धमकी और गृहभेदन से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पत्रकारिता की पहचान का इस्तेमाल कर दबाव बनाते हैं और अवैध वसूली तथा प्रॉपर्टी विवादों में दखल देते हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Official FIR report page (multi-language) showing FIR No. 0280, date 25/08/2026, year 2026, district details, and a table listing eight entries of Indian Penal Code sections (e.g., 115(2), 191(2), 308(2), 329(3), 333, 351(3), 352, 76). The header includes N.C.R.B. and FIRST INFORMATION REPORT with bilingual titles.
NCRB police information form page with date/time fields, diary reference, and complainant details in Hindi (Page 2).
NCRB document page with a table titled ‘Details of known/suspected/unknown accused’ in Hindi, showing columns for S.No, Name, Alias, Relative’s Name, Present Address and sample rows with placeholder text and Hindi names.
Page 5 of an NCRB inquest report form in Hindi, titled 'Inquest Report / U.D. case No.' with dense Hindi text.
NCRB document page with Hindi and English text; Section 13 Action taken outlining case registration, investigation steps, director details, case No., district, and notes; page 6.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन