Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

गोंडा में पत्रकार के साथ बर्बरता, थानाध्यक्ष पवन मिश्रा पर जमकर मारपीट का आरोप, मेडिकल कॉलेज रेफर

गोंडा। जनपद के थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र में पत्रकार के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि महज ₹150 के लेन-देन के मामूली विवाद को लेकर थाना प्रभारी पवन मिश्रा और उनके हमराह पुलिसकर्मियों ने पत्रकार के साथ मारपीट की।

पीड़ित पत्रकार अतुल कुमार तिवारी ने फेसबुक पर पोस्ट कर आपबीती बताई है। उनके अनुसार –

कल शाम उमरी बेगमगंज थाना चौराहे पर एक मामूली विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचा था। उसी समय स्थानीय थानाध्यक्ष पवन मिश्रा, कॉन्स्टेबल आदर्श सिंह सहित करीब 8-10 लोग पहुंचे और अकारण मुझे मारना शुरू कर दिया। जब मैंने बताया कि मैं पत्रकार हूं तो जमीन पर घसीटते हुए थाने ले गए। थाना परिसर में बुरी तरह मारा-पीटा और एक बैरक में ले जाकर बारी-बारी से पीटा।

अतुल का आरोप है कि 2-3 घंटे थाने में रखने के बाद इस शर्त पर सीएचसी बेलसर मेडिकल के लिए भेजा गया कि बाहर जाकर मीडिया से कुछ नहीं कहेंगे। मेडिकल के दौरान जब डॉक्टर ने चोटों को देखकर रेफर बनाना शुरू किया तो थानाध्यक्ष ने दबाव बनाया और कई जगह फोन किए।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. सतपाल सोनकर ने किसी की बात न सुनते हुए चोट को देखते हुए रेफर बनाया और उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया।

पीड़ित ने प्रशासन से थानाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा, सिपाही आदर्श सिंह सहित मारपीट में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि एक हफ्ते में जिले में पत्रकार के साथ मारपीट की यह दूसरी घटना है, जिससे पत्रकारों में भारी आक्रोश है।

पीड़ित ने पोस्ट में यह भी लिखा है कि यदि एक सप्ताह के भीतर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह जनपद के किसी चौराहे पर आत्मदाह कर लेगा।

इस पूरे प्रकरण में पुलिस की कार्यप्रणाली और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पत्रकार संगठनों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष आना अभी बाकी है।

देखें पीड़ित का वीडियो-

https://www.facebook.com/share/v/1BffWtzxGV/?mibextid=wwXIfr

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन