Connect with us

Hi, what are you looking for?

आयोजन

बुद्धिनाथ मिश्र को मिला जागरण साहित्य सृजन सम्मान, राजनाथ सिंह ने दिया स्मृति चिन्ह और चेक!

Man in light gray vest presents a bronze plaque to another man in a dark suit at an awards ceremony, with a third man reading materials nearby.

नई दिल्ली। दैनिक जागरण के पूर्व प्रधान संपादक और वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र मोहन की स्मृति में दिया जाने वाला ‘जागरण साहित्य सृजन सम्मान’ इस वर्ष हिंदी के वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र को प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान उनकी कृति ‘कवि के मन से’ के लिए दिया गया है। 10 अक्टूबर को नरेन्द्र मोहन की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। पुरस्कार के तहत डॉ. मिश्र को 11 लाख रुपये की सम्मान राशि और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान राजनाथ सिंह ने नरेन्द्र मोहन के साथ अपने जुड़ाव और उनके लेखन को याद किया। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोहन पत्रकारिता के उच्च मूल्यों और आदर्शों को सर्वोपरि रखते थे। उनके साप्ताहिक स्तंभ ‘विचार-प्रवाह’ के वह नियमित पाठकों में शामिल थे। राजनाथ सिंह के मुताबिक, नरेन्द्र मोहन के अनुभव, सहजता, सरलता और स्पष्ट लेखन शैली से उन्हें हमेशा कुछ नया सीखने को मिलता था।

राजनाथ सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोहन एक अच्छे पत्रकार होने के साथ-साथ साहित्यकार भी थे। उनकी कविताओं में जीवन मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता दिखाई देती थी। उन्होंने डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र को सम्मान मिलने पर बधाई दी और चयन समिति की भी सराहना की।

डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र हिंदी के वरिष्ठ गीतकार और कवि हैं। गीत और नवगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें जाना जाता है। उनकी चर्चित रचनाओं में ‘एक बार और जाल फेंक रे मछेरे’ भी शामिल है। ‘कवि के मन से’ उनकी साहित्यिक कृतियों में से एक है।

‘जागरण साहित्य सृजन सम्मान’ दैनिक जागरण के पूर्व प्रधान संपादक नरेन्द्र मोहन की स्मृति में शुरू किया गया है। यह सम्मान हिंदी साहित्य की ऐसी कृतियों को दिया जाता है, जो अपनी पठनीयता, गुणवत्ता और विषयवस्तु के कारण ध्यान आकर्षित करती हैं। पिछले वर्ष इस सम्मान से लेखक डॉ. महेंद्र मधुकर को उनकी कृति ‘वक्रतुण्ड’ के लिए सम्मानित किया गया था।


Stage award ceremony: a man in a light gray vest and white kurta receives a gold trophy from another man in a dark suit, with a third man smiling nearby.

दैनिक जागरण के पूर्व प्रधान संपादक नरेन्द्र मोहन जी की स्मृति में दिया जाने वाला जागरण साहित्य सृजन सम्मान बुद्धिनाथ मिश्र जी को उनकी कृति कवि के मन से के लिए प्रदान किया गया । उनको रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह ने सम्मानित किया। सम्मान राशि ११ लाख रुपए और स्मृति चिन्ह भी दिया गया।
-अनंत विजय, वरिष्ठ पत्रकार


राजू मिश्रा-

Two middle-aged men sit at a desk with a laptop, smiling in an indoor office at night.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्त ने नई दिल्ली में गीतकार बुद्धिनाथ मिश्र को 11 लाख ₹ का “जागरण सृजन सम्मान” प्रदान किया। उन्हें कविता संग्रह “कवि के मन से” के लिए इस सम्मान के लिए चुना गया।

इस मौके पर जागरण समूह के कार्यकारी संपादक विष्णु प्रकाश त्रिपाठी ने सम्मान की महत्ता रेखांकित की।

Buddhi Nath Mishra जी ने 11 लाख ₹ की सम्मान राशि का यह चेक आहरित करने के पश्चात हमें नकद धनराशि उपलब्ध कराने का वचन दिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन