Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

अतुल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर हमीरपुर के पत्रकारों में नाराजगी, निष्पक्ष जांच की रखी मांग!

Eight men stand in a semi-circle as one hands a document to another during a formal-looking exchange outdoors on a covered patio.

यूपी के हमीरपुर में पत्रकारों की हिरासत के मामले में अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। हिंदी खबर न्यूज़ चैनल के संपादक और महिला पत्रकार समेत अतुल अग्रवाल, सौरभ उपाध्याय और सुदेश नैन मोर को हिरासत में लिए जाने के मामले में पत्रकार संगठन हमीरपुर ने चिंता जताई है। संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की है।

पत्रकार संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ खबरें दिखाए जाने के बाद हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। संगठन ने हिरासत में लिए गए पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई के कारणों और संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है।

पत्रकारों ने कहा कि यदि जांच में किसी पत्रकार के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने की स्थिति में संबंधित पत्रकारों की तत्काल रिहाई की मांग भी उठाई गई।

संगठन ने पत्रकारों को भय, दबाव और प्रतिशोध से मुक्त होकर काम करने के लिए सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने की अपील की। साथ ही निष्पक्ष पत्रकारिता की स्वतंत्रता और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

Front page of a District Press Club document in Devanagari script, with a circular logo on the left and vertical column text along the margins. It appears to be an official letterhead from a Uttar Pradesh press club.
Official document page in Devanagari script containing bullet-pointed statements and a signature block with a stamp at the bottom-right.

Related News…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन