Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

द वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट: नरेंद्र मोदी के सामने अब तक की सबसे गंभीर राजनीतिक चुनौती खड़ी हो गई है!

Front page of The World with headline 'India's Modi faces unprecedented challenge to power' and a photo of thousands of protesters clashing with police in Delhi (red flags, crowds, barricades)

मनोज अभिज्ञान-

‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ की 14 अक्टूबर 2026 की इस रिपोर्ट के अनुसार, 2014 से सत्ता में रहे नरेंद्र मोदी के सामने अब तक की सबसे गंभीर राजनीतिक चुनौती खड़ी हो गई है। मतदाता सूचियों के संशोधन में 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए जाने के विरोध में देशभर में युवा प्रदर्शन कर रहे हैं।

विश्लेषकों का मानना है कि भारत में सरकार के तत्काल गिरने की संभावना भले कम हो, लेकिन मोदी की राजनीतिक शक्ति कमजोर हो चुकी है। आंदोलनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और मतदाता सूची में किए गए बदलाव रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्ट का मुख्य निष्कर्ष है कि बेरोजगारी, आर्थिक अवसरों की कमी और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर बढ़ते असंतोष ने मोदी सरकार के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है और अब उसके लिए पहले की तरह निर्विरोध राजनीतिक प्रभुत्व बनाए रखना आसान नहीं रह गया है।


जी ध्यान दीजिए। रिपोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी को आंदोलन का प्रमुख चेहरा बताया गया है। इस संगठन की शुरुआत युवा असंतोष और व्यंग्यात्मक राजनीतिक विरोध से हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, पहले इस आंदोलन ने लीक हुए सरकारी परीक्षा प्रश्नपत्रों से जुड़े विवाद को लेकर जुलाई में प्रदर्शन किए थे। इन प्रदर्शनों के बाद शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हुआ, जिसे आंदोलन की पहली बड़ी राजनीतिक सफलता माना गया।
अब यही संगठन मतदाता सूची के विवाद को लेकर व्यापक आंदोलन चला रहा है। इसके साथ छात्र संगठनों, नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के जुड़ने से इसका दायरा बढ़ा है। रिपोर्ट का संकेत है कि जिस आंदोलन को शुरुआत में हल्के-फुल्के या सीमित युवा विरोध के रूप में देखा जा सकता था, वह अब सरकार के लिए गंभीर राजनीतिक चुनौती बन रहा है।
-प्रेरणा गर्ग

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन