Connect with us

Hi, what are you looking for?

साहित्य

वरिष्ठ पत्रकार जयशंकर गुप्ता की किताब ‘आपातकाल से अमृतकाल’ का लोकार्पण कल!

Poster for a Hindi literary event featuring a book cover on the left and 16 speaker photos with names on a yellow background, with event details in Hindi on the left edge.

जयशंकर गुप्त-

वर्षों की मेरी मेहनत, अध्ययन और शोध का प्रतिफल ‘आपातकाल से अमृतकाल’ के रूप में सामने आ रहा है। वैसे तो यह पुस्तक पिछले एक सप्ताह से बाजार, खासतौर से अमेजन, फ्लिपकार्ट एवं अन्य आनलाइन प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है, इसका औपचारिक लोकार्पण 17 अक्टूबर, 2026, शनिवार को नई दिल्ली के गांधी शांति प्रतिष्ठान में होने जा रहा है।

पढ़ने-लिखने, इतिहास और वर्तमान के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाक्रमों को जानने-समझने में रुचि रखने वाले, दिल्ली में उपलब्ध मित्र-परिचितों, शुभचिंतकों और आप सबका भी इस कार्यक्रम में स्वागत है।

पिछले छह दशकों में देश में हुए सामाजिक, राजनीतिक बदलावों, सत्ता परिवर्तन से जुड़े घटनाक्रमों, गुजरात, बिहार आंदोलनों, ऐतिहासिक रेल हड़ताल से लेकर आपातकाल और मौजूदा कॉकरोच आंदोलन और इसके बहाने जेन जी के उभार, सत्ता के दमनकारी चरित्र और जन प्रतिरोध के साथ ही इन छह दशकों में लोकतंत्र और संविधान, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर और नियंत्रित करने के प्रयासों के इतिहास और वर्तमान को समेटे 528 पृष्ठ की ‘आपातकाल से अमृतकाल’ इस कार्यक्रम के अवसर पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी।

वैसे, यह पुस्तक फ्लिपकार्ट और अमेजन पर भी उपलब्ध है। नीचे दिए लिंक पर जाकर पुस्तक प्राप्त की जा सकती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन