Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

कानपुर जेल में चक्कर खाकर गिरा न्यूज़ चैनल मालिक अखिलेश दुबे, स्थानीय अखबारों की कवरेज देखिए!

Hindi news article about an accused named Akhilesh Dubey undergoing treatment in jail, with his photo on the left.

कानपुर: 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में जेल में बंद अधिवक्ता और ABC न्यूज चैनल के मालिक अखिलेश दुबे की शुक्रवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। बैरक में बेहोश होने के बाद उन्हें उर्सुला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में उनका ब्लड प्रेशर कम, ब्लड शुगर बढ़ा हुआ और दांत में संक्रमण पाया गया है। फिलहाल उन्हें अस्पताल के निजी कमरे में रखकर दांत के डॉक्टर की निगरानी में इलाज किया जा रहा है।

जेल अधीक्षक राजेश कुमार पांडेय के मुताबिक, अखिलेश दुबे की तबीयत करीब एक सप्ताह पहले भी खराब हुई थी। उनके दांत में संक्रमण होने के कारण जेल के डॉक्टर समीर कुमार की निगरानी में इलाज चल रहा था। संक्रमण के चलते वह खाना भी नहीं खा पा रहे थे। शुक्रवार रात बैरक में बेहोश होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।

उर्सुला अस्पताल के इमरजेंसी इंचार्ज डॉ. सपन गुप्ता ने बताया कि जांच में अखिलेश दुबे का ब्लड प्रेशर कम और शुगर बढ़ी हुई मिली है। उनके दांत में भी संक्रमण है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।

अखिलेश दुबे के खिलाफ बर्रा निवासी भाजपा नेता रवि सतीजा ने अगस्त 2025 में 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इससे पहले भी अखिलेश दुबे की जेल में तबीयत बिगड़ चुकी है। बीते 6 अप्रैल को उन्हें इलाज के लिए उर्सुला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय वह करीब तीन महीने तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया था।

Man with a mustache in a light shirt, escorted by police officers, in a jail or detention setting.
दैनिक जागरण की कवरेज
Hindi newspaper front-page article about a man’s medical incident, with a small portrait on the left and multiple columns of text under a bold headline.
अमर उजाला में जो छपा
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन