Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

लखनऊ शिवा शर्मा कांड: उत्तर प्रदेश पुलिस को भीगी बिल्ली बनाकर रख देने वाली श्रद्धा दुबे का एक और ऑडियो वायरल!

Collage of two women posing: left in a pink saree with pink accessories; right with curly hair in a black top and gold jewelry; small inset of a man in a blue shirt at the top center.

लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में फरार मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे से जुड़ा एक और कथित ऑडियो सामने आया है। 20 अक्टूबर को सामने आई इस रिकॉर्डिंग में श्रद्धा कथित तौर पर शिवा को धमकाते हुए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करती सुनाई दे रही है। ऑडियो में वह शिवा से कहती है कि उसने उसे कुत्ते की तरह पीटा। हालांकि, वायरल रिकॉर्डिंग की प्रमाणिकता और पूरे संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कथित ऑडियो में श्रद्धा शिवा को लेकर कहती है कि पूरा शहर उस पर हंस रहा है। रिकॉर्डिंग में दोनों के बीच तीखी बातचीत सुनाई देने का दावा किया गया है। इससे पहले भी दोनों की बातचीत के कुछ कथित ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे। इनमें पुलिस में शिकायत करने और शिवा को जेल भिजवाने जैसी बातें होने की खबरें आई थीं। इन रिकॉर्डिंग में किए गए दावों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

यह मामला लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत से जुड़ा है। 9 अक्टूबर को हजरतगंज इलाके में एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने के बाद उनकी मौत हो गई थी। शिवा के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए श्रद्धा दुबे और अन्य लोगों पर आरोप लगाए। पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। श्रद्धा अपनी ओर से सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बता चुकी हैं और शिवा की मौत को आत्महत्या बताया है। उनके दावे और परिजनों के आरोपों की जांच जारी है।

श्रद्धा दुबे, उनकी बहन रश्मि और मामले में नामजद ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ाकर प्रत्येक पर 50 हजार रुपये कर दी है। तीनों की तलाश जारी है। इस बीच मामले की जांच से जुड़े पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई है। डीसीपी विक्रांत वीर को उनके पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया है, जबकि हजरतगंज थाने के प्रभारी को भी हटा दिया गया है।

लगातार सामने आ रहे कथित ऑडियो और वीडियो ने मामले को चर्चा में ला दिया है। हालांकि, इन रिकॉर्डिंग के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के बजाय उनकी प्रामाणिकता, बातचीत के संदर्भ और शिवा की मौत से उनके संबंध की जांच महत्वपूर्ण होगी।


राघवेंद्र प्रताप सिंह-

उत्तर प्रदेश पुलिस को भीगी बिल्ली बना रखी है श्रद्धा दुबे ने …

Woman sitting on a red wooden bench outdoors, resting chin on her hand, wearing a patterned dress and brown ankle boots with a black top; mountains in the background.

पूर्वांचल से लेकर दिल्ली एनसीआर तक कोरोना कालखंड से लेकर वर्तमान तक पत्रकारों के ऊपर लगातार एफआईआर दर्ज करने, उन्हें गिरफ्तार करने, दबिश देने जैसा अदम्य साहस रखने के लिए कुख्यात उत्तर प्रदेश पुलिस को एक श्रद्धा ने भीगी बिल्ली बना डाली है।

शिवा हत्याकांड में श्रद्धा दुबे का नाम जुड़ने के बाद गिरफ्तारी की बात पर पुलिस के हाथ पैर फूलने लगे। एक तरफ पुलिस 25 हजार तो 50 हजार की इनामी राशि घोषित करने लगी श्रद्धा दुबे पर तो दूसरी तरफ श्रद्धा दुबे ने लखनऊ से नेपाल फिर दिल्ली यमुना एक्सप्रेसवे तक देशाटन करने व मीडिया को बाईट जारी करने का रिकार्ड बना डाली।

पूरे मामले में किसी को लाइन हाजिर किया जा रहा है तो किसी का तबादला किया जा रहा है लेकिन मामला डीसीपी से ऊपर नहीं जा पा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस पूरे मामले में श्रद्धा दुबे सरेंडर करने में सफल रहती है या लागातर अपनी छीछालेदर कराने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस उसे गिरफ्तार करने में सफल होती है…!


संजय त्रिपाठी-

सूत्रों की मानें तो इस कहानी का एक अहम किरदार विभूति खंड का एक बार संचालक भी है। कार्टून जैसे नाम वाला ये व्यक्ति देर रात नौकरशाहों की महफिल सजाता था। उनके सारे अरमान पूरे कराता था। मॉडल्स की परेड करवाता था। शिवा की मौत के बाद उसे भी सांप सूंघ गया है और वो अपने मोबाइल बंद करके व सोशल मीडिया अकाउंट प्राइवेट करके अंडरग्राउंड हो गया है। पुलिस उस तक पहुंची तो कई नामचीन नौकरशाह-सफेदपोशों के चेहरे से शराफत का नकाब उतर सकता है और नवाबी शहर की रंगीन रातों का पूरा सच सामने आ जाएगा। लेकिन इसकी कतई उम्मीद कोई भी न करे।

सूत्र सरसरा रहे हैं, किस्से बता रहे हैं!!!

पता चला है कि बुआ के घर के करीब वैसे ही नामधारी एक ऐशगाह में “तीन तिगड़ा, काम तगड़ा” होता है। साहब लोगों की मॉल एवेन्यू की इस चर्चित ऐशगाह में डील के साथ भरपूर मनोरंजन का इंतजाम भी रहता है। बताते हैं कि तिकड़ी की डिमांड पर मुंबई से देसी-विदेशी एक्ट्रेस तक बुलाई जा चुकी हैं। तालिबानी सरकार वाले देश के मशहूर गानों पर ये अधेड़ अपनी कमर मटकाते रहे हैं। आईएमसेफ वालों के लिए “अमृत”बहता था। अक्सर कोई ‘विश्राम’ भी करता था। नंद बाबा के दोनों बच्चों का नामकरण करने वाले ऋषि का नाम संजोकर रखने वाले साहब दिन भर की थकान मिटाने आते ही रहते थे।

और अंत में बस यही कहना है कि ऐसी ही ऐशगाहें जन्म देती हैं श्रृद्धा दुबे जैसे नमूने को!!! एक और ऑडियो वायरल है।


विवेक त्रिपाठी-

“श्रद्धा को जेल की ऊंची डरावनी दीवारों, सख्त पथरीली जमीन, भयानक बदबू, सीलन, घुटन और बेरहम वहशी माहौल से बचाने का वक्त कल दोपहर पूरा हो जाएगा.. उसके बाद वो कभी भी सामने आ सकती है या उसे सामने लाया जा सकता है..”

Female reporter holding a microphone with ANI logo, standing beside a white SUV.

बेबी डॉल श्रद्धा को बचाने वाले अफसरों का टास्क पूरा हो चुका है.. उसे नेपाल से बुलाया इसीलिए गया था कि वो सीक्रेटली सरेंडर कर दे या उसकी गिरफ्तारी उसकी सुविधा के मुताबिक हो और महाराज जी को दिखाई जा सके..

लेकिन फिर त्योहार आ गए.. शनिवार को छुट्टी, इतवार को छुट्टी, सोमवार को छुट्टी, मंगलवार को छुट्टी थी..

बेचारी “बेबी डॉल” का नाजुक जिस्म जेल के चुभने वाले पहरे में कैसे रह पाता!! मजबूत हाथों वालों ने अपनी पूरी ताकत से श्रद्धा के प्रति अपनी श्रद्धा निभाई..

ये बात अलग है, बदनाम पुलिस हुई.. सजा उनको मिली जो बेचारे सिर्फ आदेश का पालन कर रहे थे.. इंस्पेक्टर, एसीपी, डीसीपी..

चूंकि, अब टास्क श्रद्धा पूरा हो चुका है.. मुख्यमंत्री जी कुछ समय में लखनऊ लौटने वाले हैं.. अब एक्शन “दिखाने” की बारी है.. लेकिन कुछ घंटों बाद..

तो आज आप लोग भी मस्त रहिए..परिवार के साथ रावण के पुतले का दहन देखिए.. श्रद्धा पर कल दिन चढ़ने पर बातचीत होगी..


भारत समाचार अपने ट्वीट में लिखता है-

लखनऊ।

शिवा शर्मा केस में श्रद्धा का एक और ऑडियो …ऑडियो में शिवा से बदतमीजी कर रही है श्रद्धा…गाली देते हुए बोली श्रद्धा- तेरे घर आ रही हूं…श्रद्धा दुबे ने शिवा को कई गंदी-गंदी गालियां दीं ..पूरा शहर हंस रहा है, मैंने तुझे मारा…श्रद्धा दुबे ने कहा- मैंने तुझे कुत्ता बनाकर मारा..मैं ये बात फैलाऊंगी, सबको बताऊंगी…लोगों को दिखाऊंगी किसने खिलवाड़ किया…श्रद्धा ने शिवा से कहा- तू मेरे पंटरों को काट रहा …श्रद्धा ने शिवा से कहा- तुम मेरा इगो हर्ट कर रहे हो

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन