5 नवंबर 2026 को द हिंदू ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर पोस्ट कर इंडियन एक्सप्रेस पर गंभीर आरोप लगाया। अखबार का कहना है कि इंडियन एक्सप्रेस ने तमिल अभिनेता ऋषिकांत के साथ उनके चेन्नई कार्यालय में किए गए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू की “substantial portions” को दोबारा लिखकर अपने लेख में इस्तेमाल किया है। साथ ही, उनके फोटोग्राफर थमोधरन बी द्वारा खींची गई तस्वीर को बिना अनुमति या क्रेडिट के इस्तेमाल किया गया है।
क्या था मूल इंटरव्यू?
द हिंदू का लेख 3 नवंबर 2026 को प्रकाशित हुआ था। शीर्षक था: “Rishikanth on ‘Dorothy’, newfound fame and his journey from a Chennai mansion to a new home”। इंटरव्यू श्रीनिवास रामानुजम (Srinivasa Ramanujam) ने किया था। इसमें ऋषिकांत के 15 साल के संघर्ष, फिल्मों Dorothy और Modha Rathri से मिली सफलता, यूट्यूब स्केचेस, परिवार की स्थिति और नया घर खरीदने की योजना का जिक्र था। इंडियन
एक्सप्रेस का लेख

4 नवंबर को रात 9:08 बजे इंडियन एक्सप्रेस ने लेख प्रकाशित किया: “Dorothy actor Rishikanth faced ‘enormous’ failures, found success after 15 years”।बाईलाइन Entertainment Desk की थी। लेख में एक जगह द हिंदू का जिक्र कर कोट दिया गया, लेकिन उसके बाद विस्तार से वही सामग्री दोहराई गई। फोटो वही इस्तेमाल की गई जो द हिंदू के फोटोग्राफर ने खींची थी (ऋषिकांत हरे ग्रिल के सामने काले शर्ट में), लेकिन क्रेडिट “Rishikanth/Instagram” दिया गया।
द हिंदू का स्टैंडद हिंदू ने स्पष्ट किया: “किसी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू को कोट करना सामान्य पत्रकारिता प्रैक्टिस है। लेकिन पूरी स्टोरी को लगभग वैसा ही दोबारा लिखकर प्रकाशित करना नहीं। मूल रिपोर्टिंग और फोटोग्राफी का इस तरह अवहेलना निराशाजनक है। क्रेडिट देना पत्रकारिता का मूल सिद्धांत है।”अभी तक इंडियन एक्सप्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक जवाब सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर पत्रकार राहुल रौशन ने दावा किया कि इंडियन एक्सप्रेस के तीन टॉप एडिटर्स में से दो ने आपत्ति जताई थी, लेकिन टॉप एडिटर ने उसे नजरअंदाज कर लेख प्रकाशित कर दिया। यह मामला मीडिया सर्कल में चर्चा का विषय बन गया है, खासकर मूल रिपोर्टिंग और फोटोग्राफी के क्रेडिट को लेकर।

