Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

अमर उजाला प्रयागराज में आजकल ये क्या चल रहा है भाई!

अमर उजाला प्रयागराज में मची भगदड़, इस्तीफों की लगी झड़ी!

अमर उजाला प्रयागराज में पिछले डेढ़ साल से लगातार भगदड़ मची हुई है। डेस्क पूरी तरह से नए लोगों के हाथ में पहुंच चुकी है। रिपोर्टिंग में भी कई इस्तीफे हो चुके हैं।

अप्रैल 2025 में प्रयागराज अमर उजाला के संपादक नवीन पटेल का रोहतक तबादला होने के बाद यहां पर योगेश नारायण दीक्षित ने बतौर संपादक जिम्मेदारी संभाली है।

इसके कुछ दिन बाद अगस्त में संस्करण के कौशाम्बी ब्यूरो प्रभारी रविंद्र अग्रहरि को संपादक ने हटा दिया। अक्टूबर 2025 में प्रतापगढ़ ब्यूरो प्रभारी अमन तिवारी को हटाकर दूसरे संस्करण में भेज दिया गया। दिसंबर में प्रयागराज ब्यूरो के वरिष्ठ रिपोर्टर अविनाशी ने ऑफिस के माहौल से तंग आकर इस्तीफा दे दिया।

2026 में इनपुट हेड घनश्याम मिश्रा, लीगल रिपोर्टर अमित तिवारी ने जहां इस्तीफा दे दिया, वहीं डेस्क पर कार्यरत दुर्गेश पांडेय, ध्वज दिवेदी ने संस्थान को बाय-बाय बोल कर दूसरे संस्थान में नौकरी पा ली।

अब दिवाली से ठीक पहले सिटी डेस्क प्रभारी अनिल यादव के भी इस्तीफा देने की खबर है और चर्चा है कि शहर के ही दूसरे बड़े अखबार में जल्द ही ज्वाइन करने जा रहे हैं।

अभी कुछ दिन पहले ही प्रतापगढ़ के ब्यूरो प्रभारी निशांत त्रिपाठी को भी हटाया गया है।

कौशाम्बी ब्यूरो के रिपोर्टर नीरज कुमार और एक अन्य रिपोर्टर को भी 2025 के अंत में हटाया गया।

प्रयागराज ब्यूरो से रिपोर्टर मानसी ने भी परेशान होकर ऑफिस के ग्रुप में मैसेज डालकर संस्थान छोड़ दिया था। मानसी वाली घटना बड़ी है लेकिन दबाव डालकर मैसेज डिलीट करवाया गया और मैनेज किया गया। पर मानसी ने रिजाइन कर दिया।

इतने इस्तीफों का कारण संस्थान के दो सीनियर रिपोर्टर (एक अगले साल रिटायर होने वाले और दूसरे रेलवे बीट से लंबे समय से जुड़े) का संपादक का ख़ास होने के कारण दूसरों के खिलाफ भरने और सम्पादक द्वारा उस व्यक्ति को परेशान करना बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक जल्द ही यहां से रिपोर्टिंग और डेस्क से कई और इस्तीफे भी हो सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन