Connect with us

Hi, what are you looking for?

झारखंड

श्रद्धा का अर्घ्य, विज्ञान की दृष्टि : ‘प्रभात खबर’ ने किया शानदार प्रयोग!

छठ महापर्व पर प्रभात खबर ने जैकेट और जैकेट इनसाइड के दो पन्नों में सूर्य उपासना की लोक परंपरा के साथ आदित्य-L1 टीम के वैज्ञानिकों से संवाद कर सूर्य का वैज्ञानिक पक्ष रोचक इन्फोग्राफिक्स के जरिए पेश किया।

प्रभात खबर के छठ महापर्व विशेष परिशिष्ट का जैकेट पेज, आदित्य-एल1 से ली गई सूर्य की तस्वीर और शीर्षक 'श्रद्धा का अर्घ्य, विज्ञान की दृष्टि'

लोक आस्था के सबसे बड़े महापर्व छठ के अवसर पर प्रभात खबर का इस बार का विशेष परिशिष्ट असाधारण है। अखबार ने जैकेट और जैकेट इनसाइड, यानी दो पन्नों में सूर्य उपासना की लोक परंपरा के साथ-साथ उसके वैज्ञानिक पक्ष को बेहद रोचक ढंग से उभारकर पत्रकारिता में एक नया अध्याय जोड़ा है।

इस विशेष पहल के तहत आदित्य-L1 मिशन की वैज्ञानिक टीम से विशेष संवाद कर सूर्य की आंतरिक संरचना, सौर ज्वालाओं और पृथ्वी से जीवन के रिश्ते को सरल इन्फोग्राफिक्स के माध्यम से समझाया गया। साथ ही, अंतरिक्ष से ली गई सूर्य की लाइव तस्वीर और दुनिया के प्रमुख सौर अभियानों का तुलनात्मक विश्लेषण भी पाठकों के सामने रखा गया।

प्रभात खबर छठ विशेष परिशिष्ट का जैकेट पेज: सूर्यदेव के पांच अनसुने रहस्य, आदित्य-एल1 टीम के वैज्ञानिकों से संवाद

पारंपरिक रिपोर्टिंग की सीमाओं से आगे बढ़कर किया गया यह प्रयोग भारतीय प्रिंट मीडिया के इतिहास में संभवतः अपनी तरह का पहला और अनूठा नवाचार है। इस प्रयास के लिए प्रभात खबर का प्रबंधन व संपादकीय टीम बधाई की पात्र है।

प्रभात खबर छठ विशेष परिशिष्ट का जैकेट इनसाइड पेज: आदित्य-एल1 के निर्माण की कहानी और दुनिया के प्रमुख सौर मिशन
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास