Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

‘लेते हैं ख़बर’: वक़्त से आगे का वो शो, जो न्यूज़ चैनलों की ही ख़बर लेता था!

नवंबर 2015 में बिग मैजिक पर शुरू हुआ ‘लेते हैं ख़बर’ न्यूज़ चैनलों की ख़बर लेने वाला व्यंग्य शो था। इसके शुरुआती क्रिएटिव डायरेक्टर पंकज शुक्ल याद कर रहे हैं वो प्रयोग, जो अपने वक़्त से आगे था।

Portrait of a middle-aged man with dark hair and a mustache, wearing a beige Nehru jacket against a light background.

पंकज शुक्ल-

‘लेते हैं ख़बर’ नाम का शो याद है आपको? ये शो वक़्त से आगे था..! नौटंकी फ़िल्म्स के बैनर तले बना ये शो आज से 11 साल पहले नवंबर 2015 में बिग मैजिक चैनल पर शुरू हुआ। अभिनेता वरुण बडोला इसके एंकर थे और मैं इसका शुरुआती क्रिएटिव डायरेक्टर।

बिग मैजिक चैनल के शो ‘लेते हैं ख़बर’ में एंकर वरुण बडोला
बिग मैजिक पर लेते हैं ख़बर के एक एपिसोड में एंकर वरुण बडोला

शो की परिकल्पना बड़ी दिलचस्प थी। दुनिया भर की ख़बरें लेने वाले न्यूज़ चैनलों की भी कभी ख़बर ली जानी चाहिए। ख़बरों के चयन से लेकर उनके प्रस्तुतिकरण तक में होने वाली विसंगतियों को हास्य और व्यंग्य के ज़रिये दर्शकों के सामने लाना इस शो का मूल उद्देश्य था। ख़बरों की वास्तविक वीडियो क्लिपिंग्स, काल्पनिक संवाददाता और विशेषज्ञों से होने वाली मज़ेदार बातचीत इस शो की ख़ासियत थी।

तब न सोशल मीडिया पर रील्स का चलन था, न मीम संस्कृति का इतना विस्तार हुआ था और न ही डिजिटल मीडिया में न्यूज़ सटायर की आज जैसी लोकप्रियता थी। उस दौर में हिंदी के एक मनोरंजन चैनल पर पत्रकारिता की भी ख़बर लेने का ये प्रयोग, मुझे लगता है, अपने वक़्त से काफ़ी आगे का था।

इसी शो के निर्माण के दौरान भारतीय टेलीविज़न जगत के बेहद ऊर्जावान, प्रयोगधर्मी और दूरदर्शी व्यक्तित्व तरुण कटियाल से मुलाक़ात हुई। उनके साथ शुरू हुआ पेशेवर सफ़र देश के प्रमुख भारतीय ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म ‘ज़ी5’ की स्थापना और उसकी शुरुआती यात्रा तक बना रहा।

आज भारतीय टेलीविज़न पत्रकारिता का बदलता स्वरूप देखकर अक्सर अपने इस शो की याद आती है। कुछ कार्यक्रम शायद अपने समय से पहले बन जाते हैं, लेकिन समय बीतने के साथ उनकी प्रासंगिकता और बढ़ती जाती है। ‘लेते हैं ख़बर’ मेरे लिए ऐसा ही एक शो रहा है.. जै जै..!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास