Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

प्रभाकर और विवेकानंद की नई पारी, हिमांशु बघेल और रवि शंकर पांडेय का इस्तीफ़ा

रिपब्लिक भारत के डिप्टी आउटपुट हेड प्रभाकर कुमार टाइम्स नाउ नवभारत पहुंचे, हिमांशु सिंह बघेल ने अमर उजाला डिजिटल और रवि शंकर पांडेय ने PTI छोड़ा, विवेकानंद झा BIG24NEWS से जुड़े।

रिपब्लिक भारत में डिप्टी आउटपुट हेड के पद पर कार्यरत प्रभाकर कुमार ने चैनल से इस्तीफा देकर टाइम्स नाउ नवभारत में नई पारी शुरू की है, जहां उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। रिपब्लिक भारत में उनका कार्यकाल करीब आठ महीने का रहा। इससे पहले वे एनडीटीवी इंडिया में शिफ्ट इंचार्ज थे। टीवी मीडिया में करीब 21 साल का अनुभव रखने वाले प्रभाकर ज़ी न्यूज़, एबीपी नेटवर्क, इंडिया टीवी और आजतक जैसे संस्थानों में भी काम कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर साझा विदाई संदेश में उन्होंने रिपब्लिक भारत के साथियों का आभार जताया और चुटीले अंदाज़ में लिखा कि अब उनका ‘TIME’S’ आ गया है।

पत्रकार विवेकानंद झा नए शुरू हुए न्यूज़ चैनल BIG24NEWS से जुड़ गए हैं। चैनल की ओर से जारी स्वागत संदेश में उन्हें सीनियर न्यूज़ एंकर बताया गया है, जबकि सोशल मीडिया पोस्ट में विवेकानंद ने अपनी भूमिका एंकर-कम-प्रोड्यूसर की बताई है। उन्होंने इस मौके के लिए चैनल की टीम और मैनेजमेंट का आभार जताया। इससे पहले वे महुआ खबर, टीवी100 और न्यूज़ नेशन जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं।

पत्रकार हिमांशु सिंह बघेल ने अमर उजाला डिजिटल (amarujala.com) को अलविदा कह दिया है। सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट में उन्होंने संस्थान में बिताए समय को सीखने और नए अनुभवों से भरा सफर बताया और साथियों व वरिष्ठों को धन्यवाद दिया। अमर उजाला से पहले वे राजस्थान पत्रिका में काम कर चुके हैं। अपनी अगली पारी के बारे में उन्होंने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।

प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) में कैमरामैन के रूप में काम कर रहे रवि शंकर पांडेय ने एजेंसी से विदा ले ली है। सोशल मीडिया पर साझा संदेश में उन्होंने पत्रकारिता को सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जुनून और जिम्मेदारी का काम बताया और लगातार सीखते रहने व रिपोर्टिंग जारी रखने का इरादा जताया। अपने अगले ठिकाने के बारे में उन्होंने अभी कुछ नहीं बताया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास