Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

तहलका इंडिया न्यूज़ ने उमरेला मीडिया से तोड़ा नाता, यूपी में काम देख रहे दाऊद अहमद सिद्दीकी और कुलदीप त्रिपाठी भी अलग

तहलका इंडिया न्यूज़ ने 16 नवंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में सहयोगी रही उमरेला मीडिया, उसकी प्रोपराइटर निदा दाऊद, दाऊद अहमद सिद्दीकी और कुलदीप त्रिपाठी से हर तरह का संबंध ख़त्म करने की सार्वजनिक सूचना जारी की है।

तहलका इंडिया न्यूज़ (Tahalka India News) ने उत्तर प्रदेश में अपनी सहयोगी रही उमरेला मीडिया (Umrela Media) से नाता तोड़ लिया है। संस्थान की सीईओ एवं एडिटर-इन-चीफ अमृतांजलि रंजन की ओर से 16 नवंबर 2026 को जारी सार्वजनिक सूचना में कहा गया है कि इस तारीख से उमरेला मीडिया, उसकी प्रोपराइटर निदा दाऊद, दाऊद अहमद सिद्दीकी और कुलदीप त्रिपाठी का तहलका इंडिया न्यूज़ से किसी भी तरह का व्यावसायिक, संस्थागत, प्रशासनिक, प्रतिनिधिक या कामकाजी संबंध नहीं रहेगा।

सूचना के मुताबिक उमरेला मीडिया का उत्तर प्रदेश के लिए तहलका इंडिया न्यूज़ के साथ पहले एसोसिएशन और कामकाजी सहयोग था। इसके तहत उमरेला मीडिया की ओर से दाऊद अहमद सिद्दीकी और कुलदीप त्रिपाठी प्रदेश में तहलका इंडिया न्यूज़ से जुड़े काम देख रहे थे। अब प्रबंधन के फ़ैसले के तहत उन्हें संस्थान की ओर से सौंपी गई सभी ज़िम्मेदारियों, कामों, प्रतिनिधित्व और अधिकारों से मुक्त कर दिया गया है। सूचना में उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी गई हैं।

संस्थान ने साफ़ किया है कि 16 नवंबर के बाद उमरेला मीडिया या इन लोगों द्वारा तहलका इंडिया न्यूज़ के नाम पर किए गए किसी भी नए वित्तीय लेन-देन, भुगतान, वसूली, अनुबंध, समझौते या आयोजन में तहलका इंडिया न्यूज़ की कोई भागीदारी या ज़िम्मेदारी नहीं होगी। ये लोग अब संस्थान के अधिकृत प्रतिनिधि, सहयोगी, पदाधिकारी या संपर्क व्यक्ति नहीं हैं और किसी सरकारी या गैर-सरकारी विभाग, निजी संस्थान या अन्य मंच पर संस्थान के नाम, लोगो या ब्रांड का इस्तेमाल नहीं कर सकते। उनके साथ भविष्य में कोई इवेंट, मीडिया पार्टनरशिप या संयुक्त आयोजन भी प्रस्तावित नहीं है।

सूचना में यह भी कहा गया है कि तहलका इंडिया न्यूज़ की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट्स का संचालन संस्थान के अधिकृत प्रबंधन के पास है और उमरेला मीडिया या इन लोगों का इनसे कोई प्रबंधन, स्वामित्व या संचालन संबंधी रिश्ता नहीं है।

संस्थान ने सरकारी और गैर-सरकारी विभागों, अधिकारियों, आयोजकों, विज्ञापनदाताओं और आम लोगों से अपील की है कि 16 नवंबर के बाद तहलका इंडिया न्यूज़ के नाम पर इनसे कोई पत्राचार, लेन-देन या समझौता करने से पहले संस्थान के आधिकारिक प्रबंधन से सीधे पुष्टि कर लें। सूचना में चेतावनी दी गई है कि बिना अनुमति संस्थान के नाम, लोगो या पहचान का इस्तेमाल होने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास