Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

भाजपा के विज्ञापन की शर्त- अमर उजाला में सपा के घोषणा पत्र की खबर के ठीक बगल में छपे!

अमर उजाला के पहले पन्ने पर सपा के घोषणा पत्र की खबर के ठीक बगल में भाजपा का ‘वादे नहीं निभाए जब मिला था मौका’ वाला विज्ञापन छपा है।

अमर उजाला के पहले पन्ने पर सपा के घोषणा पत्र की खबर और उसी के बगल में 'वादे नहीं निभाए जब मिला था मौका' शीर्षक वाला भाजपा का विज्ञापन

नवेद शिकोह-

लखनऊ से प्रकाशित अमर उजाला के पहले पन्ने पर एक दिलचस्प नजारा दिखा। पन्ने के बाएं हिस्से में समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र की खबर है, जिसकी हेडलाइन है- ‘महिलाओं-श्रमिकों को 40 हजार, बेरोजगारों को 5000 रुपये भत्ता’। ठीक इसके बगल में भाजपा का विज्ञापन छपा है, जिसका शीर्षक है- ‘वादे नहीं निभाए जब मिला था मौका’।

विज्ञापन में 2012-2017 के सपा शासन के दौरान ‘सपा के वादे’ और ‘हकीकत’ को आमने-सामने रखा गया है। जैसे- ‘किसानों का कर्ज माफ करेंगे’ के सामने ‘कोई कर्जमाफी नहीं हुई’, ‘सांप्रदायिक दंगे खत्म करेंगे’ के सामने ‘मुजफ्फरनगर दंगे समेत 815 दंगे’ और ‘मुफ्त टैबलेट वितरण’ के सामने ‘1 साल में ही योजना दम तोड़ गई’।

भाजपा के इस विज्ञापन की शर्त थी कि जिस पेज पर सपा के घोषणा पत्र की खबर हो, उसी पेज पर खबर के बगल में घोषणा पत्र को झूठा साबित करने वाला विज्ञापन छपे!

नतीजा यह कि पाठक एक ही नजर में सपा के वादे भी पढ़ रहे हैं और उन पर भाजपा का जवाब भी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास