Connect with us

Hi, what are you looking for?

झारखंड

सिमडेगा पुलिस पर पत्रकार अभिषेक भारती को थर्ड डिग्री टॉर्चर का आरोप, हाईकोर्ट और मानवाधिकार आयोग से जांच की मांग

अभिषेक भारती के परिजनों ने गिरफ्तारी के बाद सिमडेगा पुलिस पर थर्ड डिग्री टॉर्चर और बेतरह पिटाई का आरोप लगाया है। आनंद कुमार ने हाईकोर्ट और मानवाधिकार आयोग से जांच दल बनाने की मांग की है।

आनंद कुमार

अभिषेक भारती के परिजनों ने गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर उनके साथ थर्ड डिग्री टॉर्चर करने और बेतरह पीटने का आरोप लगाया है। यह भी लिखा है कि टॉर्चर से टूटे अभिषेक ने आगे मारपीट से बचने के लिए इकबालिया बयान पर दस्तखत कर दिए। मजिस्ट्रेट के सामने बेहोश होकर गिरने जैसी बातें भी उस पोस्ट में हैं।

ये आरोप बेहद गंभीर और चिंताजनक हैं। हाईकोर्ट और मानवाधिकार आयोग को इस पर संज्ञान लेते हुए एक जांच दल बनाना चाहिए, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके। और यदि ऐसा कुछ नहीं हुआ है, तो सिमडेगा पुलिस अभिषेक को सामने लाए और बताए कि उसके साथ कोई मारपीट या अमानवीय बर्ताव नहीं हुआ है।

पत्रकारों और पत्रकार संगठनों को सोशल मीडिया पर ‘जस्टिस फॉर अभिषेक’ अभियान चलाना चाहिए। लेकिन इस मुद्दे पर पत्रकार बिरादरी बंटी हुई है। ज्यादातर मौन हैं। कुछ अभिषेक के लिए आवाज़ उठा रहे हैं, लेकिन बहुत से पत्रकारों की सहानुभूति दूसरे पक्ष की तरफ साफ दिख रही है।

पत्रकार अभिषेक भारती
पत्रकार अभिषेक भारती

भाजपा इस मुद्दे पर सिर्फ राजनीति कर रही है। उसकी बयानबाजी इस मुद्दे की गंभीरता को हल्का कर रही है। भाजपा अगर गंभीर है, तो वह उसके एक्शन में दिखनी चाहिए। सिर्फ बयानों से अभिषेक को न्याय तो नहीं ही मिलेगा, उल्टे उसकी दुश्वारियां बढ़ जाएंगी।

जयराम महतो ने पत्रकार के साथ मारपीट का मसला कल उठाया था। आज के दौर में वे अकेले ऐसे शख्स हैं, जो बिना लाग-लपेट के सही को सही और गलत को गलत कहने का साहस रखते हैं।

जो हो रहा है, वह अच्छा नहीं है। ये नज़ीर बनेगा और कोई सुरक्षित नहीं रहेगा। उद्घाटन, शिलान्यास, प्रेस विज्ञप्ति और बाइट दिखाकर ही अपने को पत्रकार समझना है, तो ठीक है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास