Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

आजम के गार्डों ने मीडियाकर्मियों को धक्का देकर भगाया और अपशब्द कहे

कानपुर। अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां की सुरक्षा में तैनात गार्ड भी कुछ कम नहीं हैं।  इसकी एक बानगी कल कानपुर में नजर आई। कानपुर में आजम खां के सुरक्षा गार्डों ने मीडियाकर्मियों से बदसलूकी की। यही नहीं,  विरोध जताने पर उन्होंने धक्का-मुक्की भी की। इस दौरान आजम खां तमाशबीन बने रहे और उन्होंने अपने गार्डों को संयमित रहने के लिए दो शब्द कहना भी मुनासिब नही समझा।

मीडियाकर्मी आजम खां से बात करने की कोशिश कर रहे थे। तभी उनके सुरक्षा गार्ड मीडियाकर्मियों को धक्का देकर भगाने लगे और अपशब्द भी कहे। आजम खां क्राइस्ट चर्च कॉलेज में आयोजित ईसाई समुदाय के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। वहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि 125 करोड़ के बादशाह का दिल बहुत छोटा है। ऐसे छोटे दिल वाले बादशाह के साथ देश बड़ा नहीं कहला सकता। इसके साथ ही उन्होंने ईसाई समाज को अपनी राजनैतिक हैसियत बढ़ाने की नसीहत भी दी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन