Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मनोज भावुक को मॉरीशस सरकार ने दिया कर्मयोगी सम्मान

भोजपुरी कविता के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले मनोज भावुक को एक ओर जहां मॉरिशस सरकार ने कर्मयोगी सम्मान  से सम्मानित किया वहीं दूसरी ओर  वहां के पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री सर अनिरुद्ध जगन्नाथ ने मनोज को अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी  गौरव सम्मान, मॉरिशस 2014 से नवाज़ा। मनोज को यह सम्मान विश्व स्तर पर भोजपुरी भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार और अपने  बहुमूल्य और बहुआयामी लेखन से भोजपुरी साहित्य और वृहत्तर अर्थ में हिंदी साहित्य को समृद्ध करने के लिए प्रदान किया गया।

मनोज ने अफ्रीका और ग्रेट ब्रिटेन आदि देशों में भोजपुरी एसोशिएशन की स्थापना की और सात समुन्दर पार बसे लोगों  को भोजपुरी साहित्य व भोजपुरी संस्थानों से जोड़ा।  मनोज गिरमिटिया मज़दूरों के आगमन की 180वीं जयंती पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय  भोजपुरी साहित्य सम्मेलन में भाग लेने मॉरिशस गए थे।  इस दौरान मनोज भावुक ने आयोजित कार्यक्रम में भोजपुरी सिनेमा पर अपना  शोधपत्र प्रस्तुत किया और इसके इतिहास पर एक डाक्यूमेंट्री भी दिखाई।  सप्ताह भर चले इस कार्यक्रम में साहित्य, कला व संस्कृति  पर अनेक कार्यक्रम हुए।  इस अवसर पर मनोज के ग़ज़ल अल्बम ” तस्वीर जिंदगी के ” का मॉरीशस के राष्ट्रपति कैलाश पुरयाग और  मॉरीशस के कला संस्कृति मंत्री मुकेश्वर चुन्नी के हाथों विमोचन भी किया गया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. SHANKAR JALAN

    November 22, 2014 at 11:24 am

    badahi ho.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन