Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भड़ास में खबर व सोशल मीडिया पर मुहिम के बाद मीडिया छात्रा को छेड़ने वाला गया जेल

मीडिया की छात्रा तपस्या शर्मा इस योगी राज में लफंगों से इस कदर परेशान थीं कि वे लगभग सुसाइड की सोचने लगी थीं. पुलिस की लफंगे के साथ मिलीभगत के चलते उन्हें हर पल, हर मोड़ पर उत्पीड़न झेलना पड़ा. गाजियाबाद की स्थानीय इलाकाई पुलिस बजाय इस लड़की की मदद करने के, लफंगों के साथ खुलेआम खड़ी दिखी.

गरीब परिवार के इस मजबूत इरादों वाली लड़की का जीना मुहाल हो चुका था. हर तरफ से थकी हारी इस लड़की ने अपनी पूरी कहानी को अपने मोबाइल से रिकार्ड किया और भड़ास के पास भेजा.

वो लफंगें दिन में और रात में कभी भी इस लड़की को फोन, मैसेज कर धमकाते गरियाते रहे. शराब पीने के बाद आ जाते और पिता के सामने ही गालियां बकते.

भड़ास पर इस मीडिया छात्रा की खबर छपने और एफबी व ट्विटर पर मुहिम चलाए जाने के बाद आनन फानन सक्रिय हुई गाजियाबाद पुलिस ने इंदिरापुरम थाने में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया.

सोशल मीडिया पर सक्रियता के देखें कुछ स्क्रीनशाट…

सौरभ कुमार की रिपोर्ट.

मूल खबर….

योगी राज में गाजियाबाद पुलिस और लफंगों से परेशान ये मीडिया की छात्रा कहीं सुसाइड न कर ले, देखें वीडियो

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन