Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

गोपाल बाजपेयी को नई जिम्मेदारी, मनीष काले का इस्तीफा, राजेश शाह व हेतन कार्यमुक्त

राजस्थान पत्रिका ग्रुप के अखबार पत्रिका भोपाल से खबर है कि न्यूज एडिटर और न्यूज रूम इंचार्ज गोपाल बाजपेयी को पत्रिका के खंडवा एडिशन का एडिटर बना दिया गया है. उन्होंने काम संभाल लिया है. बाजपेयी सवा साल पहले ही दैनिक भास्कर भोपाल से आए थे. वे सिटी चीफ थे. इससे पहले 11 साल तक अमर उजाला दिल्ली में रहे. वहां वे दिल्ली एनसीआर डेस्क इंचार्ज हुआ करते थे. उसके पहले बाजपेयी नभाटा मुंबई और नई दुनिया भोपाल में कार्यरत रहे.

पत्रिका इंदौर से सूचना है कि संपादक विजय चौघरी से परेशान होकर प्रशासन बीट देखने वाले रिपोर्टर मनीष काले ने इस्तीफा दे दिया है. हालांकि अभी उनका इस्तीफा मंज़ूर नही हुआ है. यहीं से एक अन्य सूचना है कि पत्रिका के (db स्टारनुमा) अख़बार एक्सपोज़ के इंचार्ज लोकेन्द्र चौहान का वर्किंग टाइम बदल दिया गया है. हेल्थ बीट से कुणाल किशोर को हटा दिया गया है. सिटी भास्कर से राहुल सोनी को बुलाकर हेल्थ बीट दिया गया है.

सूरत दिव्य भास्कर से खबर है कि सीनियर रिपोर्टर राजेश शाह को कार्यमुक्त कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि उनके साथ सब एडिटर हेतन गोहली को भी विदा कर दिया गया है. एक अन्य सीनियर रिपोर्टर कीर्ति त्रिवेदी के बारे में जानकारी मिली है कि उन्हें नोटिस दिया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन