Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अश्लील वीडियो बना वायरल करने से आहत दलित लड़की ने दी जान, देखें वीडियो

यूपी के मैनपुरी से एक बड़ी खबर है. यहां बेखौफ मनचलों ने एक दलित लड़के से छेड़छाड़ कर पहले उसका वीडियो बनाया और फिर वायरल कर दिया. इससे परेशान लड़की ने जान दे दी. बताया जाता है कि शौच को गयी एक दलित किशोरी के साथ कुछ मनचलों ने छेड़छाड कर वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी दे उसके साथ मनमानी करनी चाही. इससे आहत हो लड़की ने जहर खाकर जान दे दी. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मैनपुरी की सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ललूपुर में एक 14 वर्षीय दलित किशोरी गांव के नजदीक खेतों पर शौच के लिए गई. दबंग युवकों ने उसके साथ जोर जबरदस्ती कर उसका वीडियो बना लिया. लड़की ने इसकी शिकायत घर पर की तो कमजोर दलित परिवार पर जोर डालकर मामला गाँव की पँचायत में रफादफा करा दिया गया. परंतु आरोपी दबंग लड़की को धमकी देकर उसके साथ मनमानी करने से बाज नहीं आये. जब लड़की किसी तरह भी राजी नहीं हुई तो वीडियो वायरल कर दिया.

परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी को वीडियो वायरल करने की भनक लगी तो उसमें जीने की हिम्मत ही टूट गयी. उसने मजबूर हो कर लोकलाज के चलते जहर का सेवन कर लिया. परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय मैनपुरी पहुँचे जहाँ से उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया गया. परंत उसे वहां भी बचाया नहीं जा सका.

देखें इस घटनाक्रम से संबंधित वीडियो…

https://youtu.be/Vvmko8cWx00

परिजनों का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से भी की थी लेकिन पुलिस वालों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी. आज सुबह परिजनों ने शव रोड पर रखकर जाम लगाया तो प्रशासन की नींद खुली और मौके पर पहुँची पुलिस तहरीर के आधार पर कार्यवाही की बात कहती नजर आई.

इस पूरी घटना ने ग्राम पंचायत पर भी कई सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं. जब उन्हें इस बात की सूचना मिल चुकी थी कि लड़की के साथ गलत हुया है तो इसकी शिकायत पुलिस से क्यों नहीं की गई. क्या इसलिए कि लड़की का परिवार दलित है? यह लापरवाही ही मनचलों के लिए हिम्मत बन गयी और एक मासूम को मजबूरी में जान देनी पड़ी. सवाल पुलिस पर भी है कि उसका खुफिया तंत्र इतना कमजोर है कि शहर से सटे गांव की इतनी बड़ी घटना की जानकारी उन्हें नहीं हुई.

मैनपुरी से Ashish saxena की रिपोर्ट. संपर्क : [email protected]


https://www.youtube.com/watch?v=jWBKxjk2zEc

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन