Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हिंदुस्थान समाचार से एनके सिंह का इस्तीफा, इंडिया न्यूज में बड़े पैमाने पर छंटनी

दो मीडिया हाउसों से बुरी खबरें आ रही है. वरिष्ठ पत्रकार एनके सिंह ने हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी को गुडबॉय कह दिया है. सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन उनसे जिन शर्तों पर काम कराना चाहता था, उसके लिए वो तैयार न थे. इसी के चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया. एनके सिंह के हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर प्रधान संपादक ज्वाइन किए कुछ ही दिन हुए थे.

अपनी शर्तों पर काम करने वाले एनके न्यूज चैनलों के संपादकों की संस्था ब्राडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन यानि बीईए के लंबे समय तक कर्ताधर्ता रहे हैं. एनके इन दिनों कई न्यूज चैनलों के डिबेट शो में बतौर मीडिया एक्सपर्ट शरीक होते हैं. एनके सिंह ईटीवी में काफी वक्त तक संपादक रहे. उसके पहले उन्होंने विभिन्न अखबारों में बड़े पदों पर काम किया.

उधर, इंडिया न्यूज चैनल से सूचना आ रही है कि यहां बड़े पैमाने पर छंटनी का अभियान चला दिया गया है. कई वरिष्ठ पत्रकारों को चैनल से हटाए जाने की खबर है. बताया जाता है कि छंटनी के लपेटे में शमशेर सिंह, सलिल श्रीवास्तव, प्रशांत मिश्रा, दिगंत, प्रकाश पांडेय, रजनीश शर्मा समेत कई लोग आए हैं.

जानकारों का कहना है कि इंडिया न्यूज में रखने और निकालने का कोई पैरामीटर नहीं है. जिसे जब चाहे रखो, और जब चाहे तो निकाल दो. टीआरपी में बुरे दिन झेल रहा इंडिया न्यूज चैनल को लगता है कि वह इस छंटनी के बाद अच्छे दिन हासिल कर लेगा लेकिन शायद ये सच नहीं है. देखना है कि इस चैनल में अब कौन कौन लोग आते हैं और उनकी नौकरी कितने महीनों के बाद चली जाती है.

https://www.youtube.com/watch?v=jWBKxjk2zEc

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन