Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

भास्कर समूह का स्टिंग दिखाने से रोक हटी, कोबरापोस्ट ने जारी किया वीडियो, पवन अग्रवाल भी फंसे, देखें

भास्कर ग्रुप अपने स्टिंग को प्रसारित होने से रोकने के लिए कोर्ट भागा था और स्टे आर्डर ले आया था. तब कोबरा पोस्ट ने अदालती आदेश का सम्मान करते हुए भास्कर का स्टिंग दिखाने से परहेज किया था. ताजी सूचना ये है कि कोर्ट ने भास्कर का स्टिंग दिखाने से रोक हटा ली है. इसके बाद कोबरापोस्ट ने अदालत के आदेश को प्रकाशित करते हुए भास्कर समूह के स्टिंग के वीडियो भी जारी कर दिए.

इस स्टिंग में भास्कर के पवन अग्रवाल भी फंसे हैं. पवन अग्रवाल भास्कर के मालिक सुधीर अग्रवाल के भाई हैं. पवन अग्रवाल का पद डिप्टी एमडी का है. पवन के अलावा दर्जन भर से ज्यादा भास्कराइट इस स्टिंग में फंसे हैं. कोबरा पोस्ट ने मीडिया पर जो स्टिंग कराया था, उसका नाम ‘ऑपरेशन 136’ दिया था. इसे दो भागों में दिखाया गया. पहला भाग 26 मार्च को जारी किया गया. दूसरा 25 मई 2018 को.

दूसरे पार्ट के जारी होने से महज़ एक दिन पहले दैनिक भास्कर समूह ने कोर्ट से अपनी स्टोरी के प्रसारण पर स्टे ले लिया. मामला माननीय दिल्ली हाई कोर्ट के अधीन होने की वजह से तब दैनिक भास्कर समूह की तहकीकात कोबरापोस्ट ने नहीं दिखाई. आखिरकार कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद कोबरापोस्ट ने इस तहकीकात को जारी कर दिया. साथ में कोर्ट के आदेश की कॉपी को भी संलग्न किया है.

कोबरापोस्ट का आपरेशन भारतीय मीडिया का विस्मयकारी रूप दिखाता जहां मीडिया के बड़े घराने भी ऐसे अभियान को करने के लिए सहमत हो जाते हैं जिसकी वजह से न केवल देश के नागरिकों के बीच सांप्रदायिक तनाव हो सकता है बल्कि ऐसा करने से किसी खास राजनीतिक पार्टी के खिलाफ झुकाव भी हो सकता है.

इस तरह की कोशिश किसी खास पार्टी के पक्ष में चुनावी परिणाम का रूख भी पलट सकती है. इस काम को करने के लिए कोबरोपोस्ट की तरफ से पत्रकार पुष्प ने इन्हें मोटी रकम देने की बात कही. अंजाम ये रहा कि लालच में आकर इन सभी मीडिया घरानों ने पुष्प का गर्मजोशी से स्वागत किया और एजेंडे को हाथों-हाथ लिया.

भास्कर के जो लोग स्टिंग में फंसे हैं, उनके नाम पद इस प्रकार हैं-

  • दैनिक भास्कर के असिस्टेंट मैनेजर एड सेल्स अजय प्रताप सिंह तोमर
  • दैनिक भास्कर इंदौर के सेल्स मैनेजर 94.3 My FM अभिषेक पुरोहित
  • दैनिक भास्कर ग्रुप नोएडा के सेल्स डिपार्टमेंट 94.3 My FM के अभिषेक दुबे
  • दैनिक भास्कर ग्रुप नोएडा के बिजनेस हेड  94.3 My FM राहुल जे. नामजोशी
  • दैनिक भास्कर ग्रुप के प्रेसीडेंट सेल्स एंड मार्केटिंग हरीश एम. भाटिया
  • दैनिक भास्कर ग्रुप के यूनिट हेड एड-सेल्स अमित सभरवाल
  • दैनिक भास्कर चंड़ीगढ़ के सीओओ-सीपीएच2 धर्मेन्द्र अत्री
  • दैनिक भास्कर ग्रुप के डिप्टी एमडी पवन अग्रवाल
  • दैनिक भास्कर ग्रुप के चीफ फाइनेंसियल आफिसर विजय गर्ग

देखें पवन अग्रवाल का स्टिंग….

इन लोगों का भी स्टिंग देखिए…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Bharat Gandhi

    September 29, 2018 at 5:30 am

    3rd PressMedia Commission is needed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन