Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

अमर उजाला डाट काम में ड्रेस क्रांति!

अमर उजाला डॉट कॉम के अंदर की खबर… एक्सक्लूसिव… अगर आप चाहें तो क्रॉस चेक कर लें। कंटेंट का कोई भी बंदा बता देगा। एकदम सच्ची खबर है। हॉफ पैंट और सिर में सनी देओल की तरह रुमाल बांधकर ऑफिस आते हैं अमर उजाला डॉट कॉम के सलाहकार क्रिएटिव हेड… दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद, यहां तक कि गुड़गांव में भी शायद ही कोई ऐसा प्रोफेशन ऑफिस हो जहां लोग हॉफ पैंट पहनकर काम करते हों। लेकिन नोएडा स्थित अमर उजाला में ऐसा हो रहा है।

इतना ही नहीं, ऑफिस के अंदर अपने केबिन में यहां के आलाकमान दिनभर दाल-चावल, अंडे दबाकर खा रहे हैं। हाल ही में अमर उजाला में जब एक लड़का इंटरव्यू देने पहुंचा तो अमर उजाला डॉट कॉम के सोशल मीडिया मार्केटिंग हेड उससे अपने केबिन में दाल-चावल और उसके ऊपर 8 उबले अंडे मसलते हुए पूरा इंटरव्यू कर डाले।

उन्हें यह स्वछंदता शायद और प्रेरणा शायद अपने सलाहकार क्रिएटिव हेड से मिली हो! क्योंकि वह ऑफिस में कई दफे जीत फिल्म के सनी देओल की तरह सिर में रुमाल बांधे फिल्मों के डायलाग बोलते हुए ऑफिस में इधर-उधर घूमते रहते हैं, तो कभी-कभी पूरे दिन हॉफ पैंट में ही सारे ऑफिस में टहलते रहते हैं। बीते कुछ दिनों से इन्हीं की देखा-देखी महिला कर्मचारी भी ऑफिस में बेहद मार्डन कपड़े पहनकर आने लगी हैं। पत्रकारिता के इतिहास में यह अपने आप में एक अनोखा कदम है, जिसे अमर उजाला ने उठाया है।

एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन