Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जितेंद्र तिवारी और दीप्त भानुडे का कद बढ़ा, दुर्गेंद्र चौहान के घर पर हमला, किरण कांत की नई पारी

न्यूज एजेंसी हिंदुस्थान समाचार के दिल्ली आफिस से खबर आ रही है कि वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र तिवारी को तरक्की देकर कार्यकारी सम्पादक बना दिया गया है. उधर लखनऊ से सूचना है कि राष्ट्रीय सहारा में दीप्त भानु डे का कद बढ़ा दिया गया है.

राष्ट्रीय सहारा की गोरखपुर यूनिट में दीप्त भानु डे अब पीयूष बंका की अनुपस्थिति में यूनिट हेड की भी जिम्मेदारी संभालेंगे. श्री बंका गोरखपुर में यूनिट हेड के पद पर कार्यरत हैं. दीप्त भानु डे गोरखपुर में डे साहब के नाम से मशहूर हैं. ‘राष्ट्रीय सहारा’ से पहले वह ‘दैनिक जागरण’ गोरखपुर के सिटी इंचार्ज भी रहे हैं.

कानपुर से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार दुर्गेन्द चौहान के डीएवी हॉस्टल स्थित आवास पर वकीलों ने हमला कर दिया. इन वकीलों ने दुर्गेंद्र के परिवार की महिलाओं को बेरहमी से पीटा. पुलिस इस दौरान मूकदर्शक बनी रही. आरोप है कि वकीलों ने महिलाओ को कार में खीचने का प्रयास किया. मौके पर पहुंचे दरोगा ने यह कहकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की कि हमलावर वकील बीस की संख्या में थे, ऐसे में उनके सामने पुलिस क्या कर लेती.

किरण कांत के बारे में सूचना मिली है कि उन्हें etv भारत के उत्तराखंड ब्यूरो का चीफ बनाया गया है. ये आजतक हरिद्वार में स्टिंगर रह चुके हैं. पी 7 में भी काम कर सके हैं. न्यूज़ वर्ल्ड में भी कुछ समय तक इन्होंने काम किया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन