Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

आशीष चित्रांसी व मनीष पांडेय ‘समाचार प्लस’ से ‘एचएनएन’ पहुंचे, अश्विनी और राहुल की भी नई पारी

6 सालों तक सामाचार प्लस में आउटपुट एडिटर के पद पर कार्यरत रहे आशीष चित्रांसी ने एचएचएन न्यूज के साथ मैनेजिंग एडिटर के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत की है.

समाचार प्लस के लखनऊ ब्यूरो में बतौर वरिष्ठ संवाददाता डेढ़ साल से कार्यरत मनीष पाण्डेय ने चैनल से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने भी उत्तराखंड से चलने वाले एचएनएन 24×7 चैनल में यू पी ब्यूरो हेड की नई जिम्मेदारी संभाली है.

Manish Pandey

मनीष पांडेय ‘के न्यूज़’ में भी वरिष्ठ संवाददाता रह चुके हैं. हिंदी खबर में डिप्टी ब्यूरो चीफ थे. इंडिया वाच न्यूज चैनल में ब्यूरो चीफ थे.

मनीष पांडेय के साथ एफएम न्यूज में संवाददाता रहे अश्विनी सिंह और हिंदी खबर में बतौर संवाददाता के पद पर कार्य कर चुके राहुल श्रीवास्तव ने भी एच एन एन 24×7 के साथ नए सफर की शुरुआत की है.

उत्तराखंड से चलने वाले इस चैनल ने अब अन्य प्रदेशों में भी अपने पांव फैलाने शुरू किए हैं. उत्तराखंड में अपनी जगह बना चुके एच एन एन 24×7 ने अब मनीष पांडेय को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है. खबर है कि समाचार प्लस के लखनऊ ब्यूरो में कार्यरत कुछ और लोग जल्दी ही समाचार प्लस को बाय बाय बोलने वाले हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन