Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मैनेजिंग एडिटर अजय ढौंडियाल समेत कइयों ने HNN से दिया इस्तीफ़ा

उत्तराखंड के न्यूज चैनल HNN24x7 के मैनेजिंग एडिटर अजय ढौंडियाल ने अपनी दूसरी पारी के बाद इस्तीफ़ा दे दिया है। अजय ढौंडियाल ने एक बार पहले भी चैनल को अलविदा कहा था लेकिन तब चैनल के एमडी अमित शर्मा ने उन्हें कुछ वायदों के जरिये रोक लिया था। अजय ढौंडियाल पिछले डेढ़ साल से HNN24x7 में थे। उनके कार्यकाल में HNN24x7 का उत्तराखंड के बाद यूपी , एमपी , छत्तीसगढ़ , हरियाणा और राजस्थान में भी विस्तार हुआ।

सूत्रों का कहना है कि चैनल की लगातार बदलती पॉलिसियों से तंग आकर ढौंडियाल ने इस्तीफ़ा दिया है। ढौंडियाल के इस्तीफे के बाद चैनल के कोर ग्रुप के मेंबर और तीन साल से चैनल के साथ जुड़े रहे वरिष्ठतम राव शफात अली (ब्यूरो चीफ एवं वरिष्ठ एंकर) ने भी इस्तीफ़ा दे दिया है। पता चला है कि रनडाउन के सबसे मजबूत स्तम्भ और सीनियर प्रोड्यूसर मृडेश पाठक और कैमरा हैड रमेश मेहता ने भी चैनल को नमस्ते कर दी है। उत्तराखंड में दो रिपोर्टरों के भी इस्तीफ़ा देने की सूचना है। सूत्रों ने ये भी बताया है कि न्यूज रूम से कई और वरिष्ठ भी जल्द इस्तीफ़ा सौंप सकते हैं।

अजय ढौंडियाल वरिष्ठ पदों पर सहारा समय, साधना न्यूज, न्यूज एक्सप्रेस, ई टीवी, आज तक, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, दैनिक जागरण आदि कई बड़े संस्थानों में 23 साल तक काम कर चुके हैं। उनको प्रिंट और इलेक्ट्रानिक का बराबर अनुभव है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन