Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

18 में दिखा 19 का ट्रेलर! (‘रविवार दिल्ली’ का जनवरी अंक पढ़ें)

दिल्ली से प्रकाशित राष्ट्रीय मैग्जीन रविवार दिल्ली का जनवरी अंक मार्केट में आ चुका है. इसका डिजिटल अंक यहां नीचे अपलोड किया जा रहा है जिसके सहारे आप घर बैठे मुफ्त में पूरी मैग्जीन पढ़ सकते हैं.

कवर स्टोरी है देश के तीन हिंदी राज्यों में भाजपा की हार और कांग्रेस की जीत का विश्लेषण. शीर्षक है- 18 में दिखा 19 का ट्रेलर! इसके लेखक हैं वरिष्ठ पत्रकार और प्रिंट व टीवी दोनों माध्यमों के एक्सपर्ट किशोर कुमार मालवीय. ललित गर्ग ने अपने एक विश्लेषण में बताया है कि भाजपा के लिए यही समय जगने का है.

एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म की चर्चा के दिनों में रविवार दिल्ली ने बताया है कि केवल एक नहीं बल्कि सात अन्य पीएम भी एक्सीडेंटल पीएम थे. ये कौन-कौन थे, जानने के लिए आपके नीचे दिए मैग्जीन के लिंक पर क्लिक करना होगा.

वरिष्ठ पत्रकार आलोक कुमार ने प्राइवेसी के मुद्दे को बढ़िया तरीके से उठाया है जिसमें उन्होंने जनता की जासूसी कराए जाने के सरकारी फैसले की समीक्षा की है. वरिष्ठ पत्रकार मधुरेंद्र सिन्हा ने किसानों की पीड़ा को शब्द दिया है और फसल मूल्य को लेकर विस्तार से चर्चा की है.

मैग्जीन में और भी ढेरों विषय, आर्टकिल और कंटेंट है जिससे जानने पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें…

RD January 2019

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन